आज का राशिफल 07 नवंबर 2022: आज रंग लाएगी आपकी मेहनत, काम धंधे में होगी बढ़िया कमाई By रुस्तम राणा | Published: November 7, 2022 06:43 AM 2022-11-07T06:43:14+5:30 2022-11-07T06:43:14+5:30
Next Next Aaj Ka Rashifal 07 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
मेष: आज निवेश के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। खांसी-जुकाम या कफ की समस्या रह सकती है।
वृषभ: आज मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, लाभ के बेहतर अवसर मिलेंगे। घर-परिवार की जिम्मेदारी आज आपको बोझ लग सकती है।
मिथुन: आज धन व्यय में वृद्धि होगी। बदलते मौसम से खुद को बचाना जरूरी होगा। चुनौतियों भी आएंगी, परंतु आपकी मेहनत के सामने वे बौनी साबित होंगी।
कर्क: आज प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।
सिंह: आज नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू में आपको सफलता मिलेगी। कई मामलों में भाग्य आपका साथ दे सकता है। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है।
कन्या: आज शरीर में थकान और आलस्य की अनुभूति होगी और मन में अशांति रहेगी। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।
तुला: आज काम में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार करना होगा। यात्रा फायदेमंद लेकिन महंगी साबित होगी। कारोबार में कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।
वृश्चिक: आज आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा।
धनु: आज वाणी की मधुरता से आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रियतम से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।
मकर: आज लोग आपकी तारीफ करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। आपकी खुशियों में इजाफा हो सकता है।
कुंभ: आज सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा। हालांकि आप आज ऊर्जावान रहेंगे।
मीन: आज पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यावहारिक कारणों से आप यात्रा कर सकते हैं। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी।