Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि पूजा कल से होगी शुरू, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: September 25, 2022 03:23 PM2022-09-25T15:23:22+5:302022-09-25T15:40:54+5:30

Next

शारदीय नवरात्रि पर्व पितृ पक्ष के समाप्त होने के बाद मनाया जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से लेकर 05 अक्टूबर तक रहेंगे।

नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की विधि-विधान से उपासना की जाती है। नौ दिनों तक नवरात्रि व्रत रखे जाते हैं।

नवरात्रि की शरुआत प्रतिपदा तिथि को अखंड ज्योति और कलश स्थापना के साथ होती है। पवित्र कलश की स्थापना के बाद ही देवी की उपासना की जाती है।

घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 26 सितंबर 2022 को सुबह 6:11 बजे से लेकर 7:51 बजे तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:06 बजे से 12:54 बजे तक है।

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करने का विधान है। घटस्थापना का मतलब है कलश की स्थापना करना।

पहले कलश को गंगा जल से भरें फिर लौंग का जोड़ा, सुपारी, हल्दी की गांठ, दूर्वा और एक रूपये का सिक्का डालें।

अब कलश के मुख पर आम या अशोक की पत्तियां लगाएं और ऊपर नारियल रखें। नारियल में चुनरी लपेट दें और कलश के मुख पर मौली बांधें। अब पूर्ण विधि के अनुसार शुभ मुहूर्त में कलश को स्थापित करें।

जो भक्त सच्चे मन से शारदीय नवरात्रि व्रत को करता है मां दुर्गा उसके समस्त प्रकार के कष्टों को हर लेती हैं और उसे सुखी और समृद्धशाली जीवन प्रदान करती हैं।