Stamina Badhane ke Gharelu Upay in Hindi Foods for Increase Stamina
स्टेमिना बढ़ाने के लिए खाएं ये 6 चीजें, कमजोरी होगी दूर By संदीप दाहिमा | Published: August 2, 2022 09:03 PM2022-08-02T21:03:37+5:302022-08-02T21:07:23+5:30Next Next केल में फाइबर होता और नेचुरल सुगर पाया जाता है। इसके खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है, जो स्टेमिना बढ़ाने के लिए बेहद लाभकारी है। केले में रिबोफ्लेविन, थाइमिन, नियासिन और फॉलिक एसिड के रूप में बिटमिन ए और बिटमिन बी प्रयाप्त मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही केले को उर्जा का सबसे बेहतर स्रोत माना जाता है। अगर आप नास्ते में केला खा लेते हैं तो काफी टाइम तक आपको भूख नहीं लगती है। ब्राउन राइस- वजन घटाने के लिए ब्राउन राइस काफी फायदेमंद होता है। बाकि राइस के मुकाबले ब्राउन राइस में कम कैलोरी होती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में सहायक होता है, दिल से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए लाभदायक है। इससे हड्डियों में भी मजबूती मिलती है। अंडा सबसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत हैं। विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। प्रोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के स्टेमिना को बढ़ाने में मदद करता है। अंडे में प्रचुर मात्रा में मौजूद अमीनो एसिड, ल्यूसीन, मेटाबॉलिज्म में मदद करता है। सेब ऊर्जा देने वाली कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, लोहा, विटामिन और खनिज से भरा हुआ है। Quercetin - सेब में पाया जाने वाला एक पॉलीफेनोल - इम्युनिटी को बढ़ाता है शरीर को मजबूत है, और आपको लंबे समय तक एनर्जी प्रदान करता है। शकरकंद- वजन बढ़ने के डर से हम अक्सर आलू से परहेज करते हैं। लेकिन, शकरकंद आवश्यक पोषक तत्वों से भरा होता है। 100 ग्राम शकरकंद 86 किलो कैलोरी ऊर्जा, 20 ग्राम कार्ब्स, 2 ग्राम प्रोटीन और 3 ग्राम फाइबर प्रदान करता है। मधुमेह वाले लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि जटिल कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पचने में अधिक समय लेते हैं। बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर और ऊर्जा का एक प्राकृतिक स्रोत हैं। 100 ग्राम सेम में 337 किलो कैलोरी ऊर्जा, 23 ग्राम प्रोटीन, 61 ग्राम कार्ब्स और 15 ग्राम फाइबर होते हैं। बीन्स में मैग्नीशियम (27) की एक अच्छी मात्रा भी होती है। टॅग्स :घरेलू नुस्खेहेल्थी फूडडाइट टिप्सहेल्थ टिप्सHome Remedieshealthy foodDiet Tipshealth tipsशेअर :