Sri Lanka vs Ireland 2023: 100वीं जीत, आयरलैंड को हराकर सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा, जानें आंकड़े

Sri Lanka vs Ireland 2023: निशान मधुशंका और कुसाल मेंडिस के करियर के पहले दोहरे शतकों से श्रीलंका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आयरलैंड पर शिकंजा कस दिया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 28, 2023 03:15 PM2023-04-28T15:15:03+5:302023-04-28T15:15:45+5:30

Sri Lanka vs Ireland 2023 Sri Lanka team won 100th Test an innings and 10 runs Sri Lanka 2-0 Jayasuriya Player of the Match Kusal Mendis Player of the Series | Sri Lanka vs Ireland 2023: 100वीं जीत, आयरलैंड को हराकर सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा, जानें आंकड़े

श्रीलंका की टीम ने अपनी 100वीं टेस्ट जीत दर्ज की और दो मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

googleNewsNext
Highlightsआयरलैंड ने पहली पारी में 492 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।श्रीलंका ने 3 विकेट पर 703 रन बनाकर पारी घोषित किया।श्रीलंका की टीम ने अपनी 100वीं टेस्ट जीत दर्ज की और दो मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

Sri Lanka vs Ireland 2023: श्रीलंका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के 5वें दिन शुक्रवार को आयरलैंड को पारी और 10 रन से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया। पहला टेस्ट भी श्रीलंका ने जीता था। आयरलैंड ने पहली पारी में 492 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन श्रीलंका ने 3 विकेट पर 703 रन बनाकर पारी घोषित किया।

श्रीलंका की टीम ने अपनी 100वीं टेस्ट जीत दर्ज की और दो मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। श्रीलंका ने पहली पारी में 212 रनों की बढ़त ली। आयरलैंड की दूसरी पारी 202 पर पर सिमट गई। प्रभात जयसूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच और कुसाल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

आयरलैंड के सलामी बल्लेबाजों को स्पिनरों ने जल्दी आउट कर दिया और बाकी बल्लेबाज भी महत्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके। रमेश मेंडिस ने 5 विकेट झटके। श्रीलंका ने सलामी बल्लेबाज मधुशंका (205) और कुसाल मेंडिस (245) के दोहरे शतक से तीन विकेट पर 704 रन बनाकर पारी घोषित की।

एंजेलो मैथ्यूज (114 गेंद में नाबाद 100, छह चौके, चार छक्के) ने भी शतक जड़ा। श्रीलंका का यह स्कोर गॉल पर सर्वोच्च स्कोर है। पिछला रिकॉर्ड बांग्लादेश के नाम जिसने 2013 में 638 रन बनाए थे। मेंडिस ने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए अपनी पारी में 11 छक्के और 17 चौके लगाए।

उन्होंने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ कुमार संगकारा के आठ छक्कों के श्रीलंकाई बल्लेबाज के किसी पारी में सर्वाधिक छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ा। वह हालांकि टेस्ट पारी में रिकॉर्ड 12 छक्के के पाकिस्तान के वसीम अकरम के रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश में लांग ऑफ पर मैथ्यू हैम्फ्रेज को कैच दे बैठे।

Open in app