Kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को NSUI का इंचार्ज बनाया गया

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 6, 2023 05:19 PM2023-07-06T17:19:51+5:302023-07-06T17:41:49+5:30

Kanhaiya Kumar: कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रभारी नियुक्त किया है।

Congress appoints Kanhaiya Kumar as the incharge of National Students Union of India NSUI | Kanhaiya Kumar: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को NSUI का इंचार्ज बनाया गया

file photo

Highlightsलोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन पर पेंच कसना शुरू कर दिया है। भारत विरोधी नारे लगाने के कारण दिल्ली पुलिस ने कुमार पर केस दर्ज किया था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर मीडिया को सूचना दी। 

नई दिल्लीः कांग्रेस ने पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कन्हैया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी (एनएसयूआई) नियुक्त किया।

इससे पहले, रुचि गुप्ता एनएसयूआई की प्रभारी थी, जिन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ चुके हैं। कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन पर पेंच कसना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि भारत विरोधी नारे लगाने के कारण दिल्ली पुलिस ने कुमार पर केस दर्ज किया था। कन्हैया कुमार 2019 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव जीत चुके हैं। बिहार के रहने वाले कन्हैया कुमार राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे।

Web Title: Congress appoints Kanhaiya Kumar as the incharge of National Students Union of India NSUI

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे