उत्तराखंड की टोपी और मणिपुरी गमछे के बाद, एनसीसी रैली में पंजाबी पगड़ी पहने नजर आए पीएम मोदी

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: January 28, 2022 03:21 PM2022-01-28T15:21:50+5:302022-01-28T15:25:21+5:30

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की रैली का निरीक्षण किया। (फोटो: ट्विटर)

पीएम मोदी ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया और NCC ने कैडेट को संबोधित किया। (फोटो: ट्विटर)

प्रधानमंत्री ने कैडेट को संबोधित करते हुये कहा कि 'उन्हों गर्व है कि वे भी कभी NCC के एक्टिव मेंबर थे। हमारी सरकार NCC को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। इस रैली में हम देख रहे हैं कि बड़ी तादाद में गर्ल कैडेट्स भी हिस्सा ले रही हैं। यही वह बदलाव है, जिसका भारत आज साक्षी बन रहा है।' (फोटो: ट्विटर)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां एक अलग ही अंदाज में देखा गया है। (फोटो: ट्विटर)

पीएम मोदी एनसीसी रैली में पंजाबी पगड़ी पहने दिखे। साथ ही उन्होंने काले रंग का चश्मा भी लगाया था। (फोटो: ट्विटर)

26 जनवरी को पीएम मोदी गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमलअंकित टोपी और मणिपुर का गमछा पहने देखे गए थे। (फोटो: ट्विटर)

NCC रैली हर साल 28 जनवरी को आयोजित की जाती है। (फोटो: ट्विटर)

रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने 1000 NCC कैडेट्स के मार्च पास्ट की सलामी ली। (फोटो: ट्विटर)