भारत में प्रसारण के लिए डिज्नी स्टार के साथ  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सात साल का करार किया, देख सकेंगे बिग बैश और महिला बिग बैश लीग

डिज्नी स्टार सोनी का स्थान लेगा, जिसके पास 2017-18 के सत्र से आस्ट्रेलियाई अधिकार हैं।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 24, 2022 02:40 PM2022-07-24T14:40:07+5:302022-07-24T14:41:07+5:30

Cricket Australia signs seven-year deal Disney Star broadcast in India able watch Big Bash and Women's Big Bash League | भारत में प्रसारण के लिए डिज्नी स्टार के साथ  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सात साल का करार किया, देख सकेंगे बिग बैश और महिला बिग बैश लीग

डिज्नी स्टार भारत में बिग बैश लीग और महिला बिग बैश लीग के साथ-साथ आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रसारण करेगा।

googleNewsNext
Highlightsडिज्नी स्टार भारत में खेल का पर्याय है।हम उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।2017-18 के सत्र से आस्ट्रेलियाई अधिकार हैं।

मेलबर्नः क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने रविवार को कहा कि उसने में देश में होने वाले क्रिकेट मैचों के भारत में प्रसारण के लिए डिज्नी स्टार के साथ सात साल का करार किया है। यह करार 2023-24 से शुरू होगा जिसमें डिज्नी स्टार भारत में बिग बैश लीग और महिला बिग बैश लीग के साथ-साथ आस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों का प्रसारण करेगा।

डिज्नी स्टार सोनी का स्थान लेगा, जिसके पास 2017-18 के सत्र से आस्ट्रेलियाई अधिकार हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकले ने कहा, ‘‘हमें 2023-24 के सत्र से डिज्नी स्टार के साथ इस नयी भागीदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। डिज्नी स्टार भारत में खेल का पर्याय है और हम उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’’ 

Open in app