Mundka Fire: दूसरी मंजिल पर बॉडी के छोटे-छोटे 7-8 पार्ट मिले, 27 शवों में से सिर्फ 2 की पहचान, 28 के लापता होने की खबर

By अनिल शर्मा | Published: May 14, 2022 10:38 AM2022-05-14T10:38:07+5:302022-05-14T10:44:15+5:30

दिल्ली सिविल डिफेंस सुनील कुमार ने कहा कि  हमारी जानकारी के मुताबिक अभी तक 28 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 23 महिलाएं हैं। हम गायब लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं। हमने लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिया है।

Mundka Fire 7-8 small body parts found on 2nd floor only 2 identified 28 still missing | Mundka Fire: दूसरी मंजिल पर बॉडी के छोटे-छोटे 7-8 पार्ट मिले, 27 शवों में से सिर्फ 2 की पहचान, 28 के लापता होने की खबर

Mundka Fire: दूसरी मंजिल पर बॉडी के छोटे-छोटे 7-8 पार्ट मिले, 27 शवों में से सिर्फ 2 की पहचान, 28 के लापता होने की खबर

Highlights गायब हुए लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस ने इस बाबत हेल्प डेस्क की शुरूआत की है शवों की पहचान के लिए फॉरेंसिक DNA के साथ चेक करेगी

नई दिल्लीःदिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के नजदीक चार मंजिला इमारत में शुक्रवार हुई आग की घटना में 27 शव बरामद किए गए जिसमें से सिर्फ 2 की ही पहचान हो पाई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी तक हमें 27 शव मिले जिसमें 25 की पहचान नहीं हुई है। उधर, बचाव कार्य में लगी NDRF की टीम को सर्च के दौरान दूसरी मंजिल पर बॉडी के छोटे-छोटे 7-8 पार्ट मिले हैं। इसके साथ ही दिल्ली सिविल डिफेंस सुनील कुमार ने दावा किया कि अभी तक 28 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 23 महिलाएं हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई जिसमें 27 लोग जलकर मर गए। वहीं 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने में दिल्ली दमकल की 30 गाड़ियां और 100 दमकल कर्मी लगाए गए थे। आग पर करीब 6 घंटे बाद काबू पाया गया। इमारतों में एनडीआरफ की टीमें सर्च अभियान चला रही हैं।

दिल्ली के बाहरी जिला के डीसीपी समीर शर्मा ने कहा,  दिल्ली अभी NDRF की टीम जगह की सफाई कर रही है और देख रही है कि वहां कोई है तो नहीं।  27 शव मिले जिसमें 25 की पहचान नहीं हुई है। अभी आगे फॉरेंसिक DNA के साथ चेक करेगी। गायब हुए लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है। 

NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट विकास सैनी ने कहा कि हमारी टीम रात 11:30 बजे के आसपास घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पहले यहां सर्च अभियान में काफी समस्या हो रही थी। आग पर काबू पा लिया गया था परन्तु दीवारों और छत से जो पानी टपक रहा था वो काफी गर्म था, अब सर्च करने में कोई समस्या नहीं आ रही।  बकौल सैनी, सतह पर तो हमने तीनों फ्लोर पर सर्च कर लिया है, परन्तु पूरी तरह से दूसरी मंजिल पर एक साइड से सर्च की कार्रवाई जारी है। दूसरी मंजिल पर हमें बॉडी के छोटे-छोटे 7-8 पार्ट मिले हैं। लगभग 4-5 घंटे में सर्च का काम पूरा हो जाएगा।

मामले में दिल्ली सिविल डिफेंस सुनील कुमार ने कहा कि  हमारी जानकारी के मुताबिक अभी तक 28 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 23 महिलाएं हैं। हम गायब लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं। हमने लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिया है। कोई भी जानकारी आने पर उनको तत्काल सूचित किया जाएगा। बता दें कि घटना के बाबत दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।  दिल्ली सिविल डिफेंस, एस.पी. तोमर ने कहा, हम लोगों ने हेल्प डेस्क की शुरूआत इसलिए की है ताकि जिन लोगों के परिजन गायब हैं या फिर घायल हैं, उनको सही जानकारी मिल सके और वे परेशान ना हो।

Web Title: Mundka Fire 7-8 small body parts found on 2nd floor only 2 identified 28 still missing

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे