Happy Eid-ul-Fitr 2022 wishes: इन खूबसूरत संदेश और शायरी के जरिए अपनों को दें ईद की बधाई और कहें ईद मुबारक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2022 01:26 PM2022-05-02T13:26:41+5:302022-05-02T13:26:41+5:30

Next

भारत में ईद का त्यौहार 3 मई यानी मंगलवार को मनाया जाएगा।

ईद इस्लाम के सबसे खास त्योहारों में से एक है।

इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के हिसाब से रमजान नौवां महीना होता है और इसके बाद दसवां महीना शव्वाल का महीना होता है। शव्वाल के महीने के पहले दिन को ईद मनाई जाती है।

दुनिया भर के मुस्लिम पूरे महीने रोजे रखने के बाद रात को चांद देखने के बाद ही ईद मनाते हैं।

ईद के एक दिन पहले शाम को जब चांद का दीदार होता है तो इसे मीठी ईद के नाम से जानते हैं। मीठी ईद को लोग अपना रोजा तोड़ते हैं।

पूरे महीने रोजे रखने के बाद लोग ईद के लिए खूब खरीदारी करते हैं और जिसको लेकर बाजारों में भी बहुत रौनक होती है।

कोरोना के चलते पिछले दो साल लोग सही से रमजान और ईद तक नहीं मनाया है। 

इस बार लोग ईद पर खूब खरीदारी कर रहे हैं। ईद के कारण देशभर के बाजारों में धूम मची है और सभी में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।

इस मौके पर लोग अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को वॉट्स ऐप, फेसबुक आदि पर कोट्स, शायरी के साथ ईद की मुबारकबाद भी भेजते हैं।

इस खास दिन आप इन खूबसूरत तस्वीरों और संदेशों के जरिए अपनों दें ईद की मुबारकबाद और बधाई।