बालतोड़ का इलाज : अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

By संदीप दाहिमा | Published: September 9, 2021 07:12 AM2021-09-09T07:12:35+5:302021-09-09T07:12:35+5:30

Next

प्याज का इस्तेमाल सिर्फ सब्जी बनाने के लिए त्वचा के लिए भी किया जा सकता है. यह घाव जल्दी भरने का काम करता है। प्याज के टुकड़ों को घाव पर लगाएं। प्याज के साथ ही इसे कपड़े से बांध लें। थोड़ी देर बाद इसे हटा दें।

बालतोड़ के इलाज के लिए पान के पत्ते बहुत कारगर साबित हो सकते है। इसके लिए पान के पत्ते को गर्म करके उसमे कैस्टर आयल लगाकर बालतोड़ पर रख कर कपडे से बांध ले। 3-4 दिन में ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

पीपल के पूरे पेड़ में औषधीय गुण भरे हुए हैं, यही वजह है इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में सालों से कई रोगों के इलाज में किया जाता है और इसकी पूजा की जाती है। बालतोड़ से निपटने के लिए पेड़ की छाल को पानी के साथ घिसकर बालतोड़ पर दिन में 2-3 बार लगाने से दर्द दूर होता है और जख्म भी जल्द भरने लगता है।

मेहंदी बालतोड़ ठीक करने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके लिए पिसी हुई मेहंदी का लेप बनाकर सुबह और शाम लगाने से बालतोड़ जल्द ठीक होने लगता है।

अगर आप बालतोड़ की सूजन और जलन से जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो हल्दी और अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को रोजाना कुछ दिनों तक बालतोड़ पर लगाएं, ऐसा करने से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

अगर आप इस समस्या से परेशान है तो जीरे का इस्तेमाल भी आराम दे सकता है। इसके लिए जीरे को पीसकर पेस्ट बना ले। रोजाना इस पेस्ट को बालतोड़ पर लगाने से कुछ ही दिनों में इस तकलीफ से निजात मिल जाता है।