SA20 League: मुंबई इंडियंस से जुड़े न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला, जानें स्क्वॉड और टीम प्लेयर्स और कोचिंग लिस्ट, कौन हैं कप्तान

SA20 League:महेला जयवर्धने, जहीर खान मुंबई इंडियंस के कोच थे। जयवर्धने को ग्लोबल हेड परफॉर्मेंस और जहीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट का ग्लोबल हेड बनाया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 28, 2022 02:50 PM2022-12-28T14:50:53+5:302022-12-28T14:52:23+5:30

SA20 League MI Cape Town Squad and Team Players List IPL T20 Mumbai Indians Former New Zealand all-rounder Jacob Oram | SA20 League: मुंबई इंडियंस से जुड़े न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला, जानें स्क्वॉड और टीम प्लेयर्स और कोचिंग लिस्ट, कौन हैं कप्तान

 दक्षिण अफ्रीका (एसए20) टी20 लीग टीम का नाम मुंबई इंडियंस केपटाउन (एमआई केप टाउन) रखा। प्रशंसकों ने एमआई फ्रेंचाइजी से पहचाना है।

googleNewsNext
Highlightsदक्षिण अफ्रीका (एसए20) टी20 लीग टीम का नाम मुंबई इंडियंस केपटाउन (एमआई केप टाउन) रखा।2013 में आखिरी सत्र में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।न्यूजीलैंड महिला टीम के सहायक कोच रह चुके हैं।

SA20 League: रिलायंस जियो-आईपीएल टी20 मुंबई इंडियंस टीम के मालिक ने अपनी दक्षिण अफ्रीका (एसए20) टी20 लीग टीम का नाम मुंबई इंडियंस केपटाउन (एमआई केप टाउन) रखा। प्रशंसकों ने एमआई फ्रेंचाइजी से पहचाना है।

न्यूजीलैंड के पूर्व हरफनमौला जैकब ओरम को दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के पहले सत्र से पूर्व मुंबई इंडियंस केपटाउन का गेंदबाजी कोच बनाया गया है। न्यूजीलैंड के लिये 33 टेस्ट, 160 वनडे और 36 टी20 मैच खेल चुके ओरम इंडियन प्रीमियर लीग खेल चुके हैं और 2013 में आखिरी सत्र में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे।

वह न्यूजीलैंड महिला टीम के सहायक कोच रह चुके हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड ए टीम के कोच भी रहे हैं। मुंबई केपटाउन टीम में साइमन कैटिच मुख्य कोच, हाशिम अमला बल्लेबाजी कोच, जेम्स पामेंट क्षेत्ररक्षण कोच और रॉबिन पीटरसन टीम मैनेजर हैं।

लीग के नियमों के अनुसार, छह फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक को नीलामी से पहले पांच खिलाड़ियों तीन विदेशी, एक दक्षिण अफ्रीकी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एक अनकैप्ड दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पर हस्ताक्षर करने होंगे और एमआई केप टाउन घोषणा करने वाली पहली टीम है।

एमआई केप टाउन-खिलाड़ियों की सूचीः

1 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका

2 देवल्ड ब्रेविस (अनकैप्ड) दक्षिण अफ्रीका

3 राशिद खान अफ़ग़ानिस्तान (कप्तान)

4 सैम कुरेन इंग्लैंड

5 लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड

6 रासी वैन डेर डूसन दक्षिण अफ्रीका

7 रयान रिकलटन दक्षिण अफ्रीका

8 जॉर्ज लिंडे दक्षिण अफ्रीका

9 ब्यूरन हेंड्रिक्स दक्षिण अफ्रीका

10 डुआन जानसन दक्षिण अफ्रीका

11 डेलानो पोटगीटर दक्षिण अफ्रीका

12 ज़ियाद अब्राहम दक्षिण अफ्रीका

13 वेस्ले मार्शल दक्षिण अफ्रीका

14 ओली स्टोन इंग्लैंड 15

ग्रांट रोएलोफसेन दक्षिण अफ्रीका

16 ओडेन स्मिथ वेस्ट इंडीज

17 वकार सलामखिल अफगानिस्तान

17 जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड।

रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा कि मैं उत्साहित हूं, क्योंकि हम एमआई केप टाउन के निर्माण में अपनी यात्रा शुरू कर रहे हैं। खिलाड़ी के हस्ताक्षर के साथ हमने एमआई की दिशा में पहला कदम उठाया है। राशिद, कगिसो, लियाम और सैम का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है और इस नई यात्रा में देवल्ड हमारे साथ बने हुए हैं।

एमआई केप टाउनः कोच /सहायक स्टॉफ-

मुख्य कोचः साइमन कैटिच

बल्लेबाजी कोचः हाशिम अमला

क्षेत्ररक्षण कोचः जेम्स पैमेंट

टीम मैनेजरः रॉबिन पीटरसन

Open in app