Highlightsकरुणारत्ने के आउट होने के बाद मेंडिस ने तूफानी बल्लेबाजी की।सनथ जयसूर्या और मर्वन अटापट्टू के रिकॉर्ड को तोड़ा।श्रीलंका के 9 विकेट शेष और 135 रन पीछे है।
Sri Lanka vs Ireland 2023: गॉल में श्रीलंका के खिलाड़ी ने आयरलैंड को दूसरे टेस्ट में करारा जवाब दिया। सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने और निशान मधुशंका ने रिकॉर्ड साझेदारी कर 23 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। श्रीलंका के 9 विकेट शेष और 135 रन पीछे है।
करुणारत्ने ने मधुशंका के साथ पहले विकेट के लिए 228 रन जोड़े, जो गॉल में पहले विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। इस जोड़ी ने 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए सनथ जयसूर्या और मर्वन अटापट्टू के रिकॉर्ड को तोड़ा। करुणारत्ने के आउट होने के बाद मेंडिस ने तूफानी बल्लेबाजी की।
पहले टेस्ट में 140 रन बनाने वाले कुसल मेंडिस ने सिर्फ 59 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैथ्यू हैम्फ्रे पर लगातार तीन छक्के मारे। 83 रन पर नाबाद हैं। श्रीलंका के लिए यह वास्तव में अच्छा दिन साबित हो रहा था, जिसने अपने कप्तान दिमुथ करुणारत्ने का एकमात्र विकेट गंवाया। आयरलैंड के पास मदुष्का को भी आउट करने का मौका था, लेकिन स्लिप कॉर्डन में बलबर्नी ने उन्हें ड्रॉप कर दिया।
करुणारत्ने और निशान मधुशंका ने रिकॉर्ड साझेदारी के साथ शतक जड़े, जिससे श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को यहां एक विकेट पर 357 रन बनाए। कप्तान करुणारत्ने दिन के खेल के दौरान आउट होने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। वह लंच से ठीक पहले कर्टिस कैंफर की गेंद पर पवेलियन लौटे।
उन्होंने 133 गेंद में 15 चौकों से 115 रन बनाए। करुणारत्ने के आउट होने के बाद मधुशंका (नाबाद 149) और कुसाल मेंडिस (नाबाद 83) ने दिन के खेल के दौरान आयरलैंड को और सफलता हासिल नहीं करने दी। दोनों दूसरे विकेट के लिए 129 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। भारी बारिश के कारण चाय के विश्राम से कुछ समय पहले खेल रोकना पड़ा जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया।
मधुशंका ने 234 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का मारा है जबकि मेंडिस की 96 गेंद की पारी में सात चौके और पांच छक्के शामिल हैं। चौबीस साल के मधुशंका ने हैरी टेक्टर पर डीप मिड विकेट पर चौके के साथ जब अपना पहला शतक पूरा किया तो कप्तान ने उन्हें गले लगा लिया।
मधुशंका हालांकि 131 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब आयरलैंड के कप्तान एंड्री बालबिर्नी ने ऑफ स्पिनर एंडी मैकबिर्नी की गेंद पर पहली स्लिप में उनका आसान कैच टपका दिया। इससे पहले करूणारत्ने ने सिर्फ 116 गेंद में शतक पूरा किया जो उनके करियर का 16वां और सीरीज का दूसरा शतक है। यह उनके करियर का सबसे तेज शतक भी है। इससे पहले 2021 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 123 गेंद में शतक जड़ा था।