लता मंगेशकरः शोक में डूबा विश्व जगत, रो-रो कर फैंस का बुरा हाल

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 6, 2022 06:39 PM2022-02-06T18:39:57+5:302022-02-06T19:17:42+5:30

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई पहुंचे। पीएम मोदी को रिसीव करने के लिए हवाई अड्डे पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे मौजूद रहे। (Photo: Twitter/ANI)

तिरंगे में लिपटे सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे एक ट्रक से अंतिम संस्कार के लिए रविवार शाम दक्षिण मुंबई में उनके आवास से दादर के शिवाजी पार्क ले जाया गया। वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। (Photo: Twitter/ANI)

करीब आठ किमी दूर स्थित शिवाजी पार्क के लिए गायिका के पार्थिव शरीर को ले जाया गया। (Photo: Twitter/ANI)

सुर साम्राज्ञी जब अपनी अंतिम यात्रा पर निकलीं तो बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और काफिला आगे बढ़ता गया। (Photo: Twitter/ANI)

अभिनेता अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, गीतकार जावेद अख्तर और फिल्मकार संजय लीला भंसाली सहित अन्य ने दक्षिण मुंबई में पेड्डार रोड स्थित मंगेशकर के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। (Photo: Twitter/ANI)

पुलिस और सेना ने मंगेशकर को औपचारिक सलामी दी और एक बैंड ने राष्ट्रगान बजाया। इसके बाद मंगेशकर के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक पर रखा गया और उसमें गायिका की एक विशाल तस्वीर भी रखी गई। (Photo: Twitter/ANI)

शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण लता मंगेशकर का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। (Photo: Twitter/ANI)