महान गायिका 'लता मंगेशकर' का मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन, शोक में डूबा देश

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: February 6, 2022 12:09 PM2022-02-06T12:09:52+5:302022-02-06T12:25:58+5:30

Next

भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है।

8 जनवरी को कोविड संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

लता को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था। लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था।

रविवार सुबह 8.12 बजे लता मंगेशकर का निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ। 

लता के पार्थिव शरीर को 12 से 3 बजे तक प्रभुकुंज के लिए पेडर रोड स्थित उनके घर पर रखा जाएगा। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा।

'भारत रत्न' लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हैं।