Ganga Dussehra 2023 Upay: इस बार गंगा दशहरा में जरूर करें ये 10 उपाय, सुख-संपत्ति के भरे रहेंगे भंडार

By रुस्तम राणा | Published: May 26, 2023 03:02 PM2023-05-26T15:02:44+5:302023-05-26T15:03:07+5:30

Next

Ganga Dussehra 2023 Upay: गंगा दशहरा पर्व इस साल 30 मई को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर साल ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को अनेकों प्रकार लाभ प्राप्त होते हैं। गंगा दशहरा पर आप ये 10 उपाय कर अपने अपने जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

1. गंगा दशहरा के दिन सबसे पहले शुभ मुहूर्त में गंगा नदी में आस्था की डुबकी अवश्य लगाएं। इससे आपको रोग-दोष और दरिद्रता दूर हो जाएगी। 

2. गंगा दशहरा के दिन स्नान के पश्चात मां गंगा की पूजा अवश्य करें। मान्यता ऐसी है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

3. गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूजा पाठ के बाद अपने घर में भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ कराने आपको अति लाभ मिलेगा। इससे आपके कष्ट मिट जाएंगे।

4. गंगा दशहरा पानी से भरा घड़ा दान करना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को संभव हो तो जल से भरा घड़ा दान करना चाहिए। 

5. गंगा दशहरा के दिन छाता, जूता, चप्पल, टोपी आदि का दान करना भी पुण्यकारी होता है। ज्येष्ठ माह में तपती धूप से बचने के लिए ये चीजें जरूरतमंद को दान करना चाहिए।

6. गंगा दशहरा के दिन मौसमी और पानीदार फल के साथ ही सत्तू और गुड़ का दान इस दिन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होगी और सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होगी। 

7. शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के पश्चात् किसी गरीब व्यक्ति को सूती वस्त्र, गमछा और धोती आदि का दान करना भी शुभ माना गया है। यह उपाय आपकी आर्थिक तरक्की कराएगा।

8. गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान के पश्चात किसी ब्राह्मण को दक्षिणा दें। इससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। 

9. गंगा दशहरा के दिन अपने शहर में संभव हो तो प्याऊ की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए। ज्येष्ठ माह की गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना बहुत पुण्य का काम माना गया है।

10. गंगा दशहरा के दिन यदि संभव हो तो किसी बेघर के लिए छांव की व्यस्था करें। यह उपाय आपके लिए विशेष पुण्य देने वाला माना गया है।