पिम्पल्स हटाने के घरेलू उपाय, चेहरे और पीठ के मुंहासों से मिलेगा छुटकारा

By संदीप दाहिमा | Published: October 15, 2022 06:59 AM2022-10-15T06:59:50+5:302022-10-15T06:59:50+5:30

Next

पिंपल्स को दूर करने में टी ट्री ऑयल काफी फायदेमंद होता है। ये एंटी माइक्रोबियल और एंटी बैक्टीरियल चीजों से भरपूर होता है। इसे लगाने के लिए रुई का इस्तेमाल करें। रुई में इसे लेकर पिंपल्स पर लगा सकते हैं। इसे करीब 5 से 6 बार यूज करें।

पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज के रस को उस पर लगा सकते हैं। रस को लगाने के बाद चेहरे पर एक कपड़ा रखे लें। ऐसा करने से पिंपल सही हो जाएगा।

हल्दी स्कीन संबंधि कई समस्याओं का समाधान करता है। एक चम्मद हल्दी पाउडर को दूध और गुलाबजल के साथ मिलकर पेस्ट बना लें और इसे पिंपल्स पर लगाएं। इसे कुछ दिनों तक लगातार लगाए। ऐसा करने से पिंपल्स की प्रॉब्लम खत्म हो जाती है।

पिंपल्स की समस्या भी शहद भी बहुत कारगर होता है। शहद को पिंपल्स पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और कुछ देर के लिए रहने दें। इसके बाद इसे धो लें। इस उपाय को हफ्तेभर लगातार करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

मौसम की वजह से चेहरे में कई तरह के दानें, फोड़े फुंसी हो जाते हैं। मौसम बदलाव, खान-पान का सही न होना, प्रदूषण के चलते अक्सर ये प्रॉब्लम लड़कियों में दिखती है। ऐसे में घरेलू उपचार आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। कोशिश करें कि हम जो भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करें वो पूरी तरह से सुरक्षित हो। (photo credit ANI)