शारदीय नवरात्रि की नवमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया 'कन्या पूजन', देखें तस्वीरें

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 4, 2022 10:31 AM2022-10-04T10:31:33+5:302022-10-04T10:35:05+5:30

Next

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवमी के पावन अवसर पर गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन किया। (फोटो: Twitter/ANI)

इस दौरान सीएम योगी ने कन्यायों के पैर धोये उनके माथे पर रोली, चंदन, दही, अक्षत का तिलक लगाकर विधि विधान से पूजन किया। (फोटो: Twitter/ANI)

इसके बाद सीएम योगी ने कन्याओं को भोजन कराकर दक्षिणा व उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। (फोटो: Twitter/ANI)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह मातृ शक्ति के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इसलिए वर्ष में दो बार और मातृ शक्ति के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त करने के लिए लोग इन आयोजनों से जुड़ते हैं। मैं प्रदेश वासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देता हूं। (फोटो: Twitter/ANI)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी देहरादून में नवमी के अवसर पर 'कन्या पूजन' किया। (फोटो: Twitter/ANI)

देशभर में आज नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। घरों में लोग कन्या पूजन कर रहे हैं, वहीं मंदिरों में सुबह से भव्य पूजा-अर्चना चल रही हैं। (फोटो: Twitter/ANI)