T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड टीम का विश्व कप जीतने का सपना टूटा, 18वीं बार पाकिस्तान ने हराया, दूसरे स्थान पर टीम इंडिया

icc T20 World Cup 2022: अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फॉर्म में लौटे कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान ने बुधवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 9, 2022 05:37 PM2022-11-09T17:37:31+5:302022-11-09T17:51:42+5:30

icc T20 World Cup 2022 Pakistan won 7 wkts vs New Zealand Most wins team in T20Is 18 Pak vs NZ 17 Ind vs WI | T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड टीम का विश्व कप जीतने का सपना टूटा, 18वीं बार पाकिस्तान ने हराया, दूसरे स्थान पर टीम इंडिया

दो बार एकदिवसीय वनडे (1992 और 1999) और दो बार T20I (2007 और 2022) है।

googleNewsNext
Highlightsपाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया।पाकिस्तान के लिए चौथा विश्व कप फाइनल है। दो बार एकदिवसीय वनडे (1992 और 1999) और दो बार T20I (2007 और 2022) है।

icc T20 World Cup 2022: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। रविवार को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। ग्रुप चरण में उम्दा प्रदर्शन करने वाली न्यूजीलैंड टीम का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया।

T20Is में सबसे ज्यादा जीत बनाम एक टीमः

18 पाक बनाम न्यूजीलैंड

17 भारत बनाम वेस्टइंडीज

17 भारत बनाम श्रीलंका

17 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान।

जीत के लिये 153 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। ग्रुप चरण में औसत प्रदर्शन के बाद किस्मत के सहारे सेमीफाइनल तक पहुंची पाकिस्तानी टीम के तेवर आज बिल्कुल बदले हुए थे। 2009 के बाद से पाकिस्तान के लिए टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहली जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ है।

पाकिस्तान के लिए चौथा विश्व कप फाइनल है। दो बार एकदिवसीय वनडे (1992 और 1999) और दो बार T20I (2007 और 2022) है। 2021 WC की शुरुआत के बाद से केवल दूसरी बार टिम साउथी एक T20I में विकेटकीपिंग कर चुके हैं। दूसरा उदाहरण पिछले साल फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था।

जीत के लिये 153 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान ने तीन विकेट खोकर पांच गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। ग्रुप चरण में औसत प्रदर्शन के बाद किस्मत के सहारे सेमीफाइनल तक पहुंची पाकिस्तानी टीम के तेवर आज बिल्कुल बदले हुए थे। उसके गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया और क्षेत्ररक्षण भी काफी मुस्तैद था।

सोने पे सुहागा रहा कप्तान बाबर और सलामी बल्लेबाज रिजवान का फॉर्म में लौटना जिन्होंने पहले विकेट के लिये 76 गेंद में 105 रन जोड़कर पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई। खराब फॉर्म के कारण आलोचना झेल रहे बाबर ने 42 गेंद में सात चौकों की मदद से 53 रन बनाये जबकि रिजवान ने 43 गेंद में पांच चौकों के दम पर 57 रन बनाये। मोहम्मद हारिस ने 26 गेंद में 30 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के लचर क्षेत्ररक्षण ने पाकिस्तान की जीत की राह और आसान कर दी । कीवी खिलाड़ियों ने न सिर्फ कैच टपकाये बल्कि फील्डिंग में कई रन फालतू भी दिये । इससे पहले पाकिस्तान के गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को चार विकेट पर 152 रन पर रोक दिया। न्यूजीलैंड के लिये डेरिल मिशेल ने 35 गेंद में नाबाद 53 और कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंद में 46 रन बनाकर स्कोर 150 के पार पहुंचाया।

Open in app