टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को आधिकारिक रूस से सौंपी गई एयर इंडिया की कमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 14, 2022 05:33 PM2022-03-14T17:33:31+5:302022-03-14T17:56:38+5:30

सोमवार को एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इससे पहले टाटा संस ने इल्कर आयसी को एयर इंडिया का नया CEO और मैनेजिंग डायरेक्ट बनाया था

N Chandrasekaran, the chairman of Tata Sons, officially appointed as the chairman of Air India | टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को आधिकारिक रूस से सौंपी गई एयर इंडिया की कमान

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को आधिकारिक रूस से सौंपी गई एयर इंडिया की कमान

Highlightsएन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गयाइससे पहले इल्कर आयसी को एयर इंडिया का नया CEO बनाया गया था

मुंबई: टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को आधिकारिक रूप से एयर इंडिया की कमान सौंपी गई है। सोमवार को एन चंद्रशेखरन को एयर इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इससे पहले टाटा संस ने इल्कर आयसी को एयर इंडिया का नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्ट (MD) बनाया था। इल्कर आयसी तुर्की एयरलाइंस के चेयरमैन रहे हैं।

एयर इंडिया के बोर्ड ने इल्कर आयसी के नाम को मंजूरी देने के लिए सोमवार 14 फरवरी को एक बैठक की थी। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी इस बोर्ड बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हुए थे। 

वहीं पिछले माह ही टाटा संस के अध्यक्ष के रूप एन चंद्रशेखरन को अगले पांच साल के लिए पुनः नियुक्त किया गया है। रतन टाटा ने एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। रतन टाटा के सिफारिश पर उनके कार्यकाल को और पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

साल 2017 में नियुक्त हुए एन चंद्रशेखरन

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के पद से हटाए जाने के कुछ महीने बाद चंद्रशेखरन को बोर्ड ने जनवरी 2017 में टाटा संस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनकी नियुक्ति के बाद से समूह ने कई इकाइयों के विलय से लेकर डिजिटल संपत्तियों के अधिग्रहण तक और अपने नवीनतम कदम, एयर इंडिया में एक बड़ा बदलाव देखा है। 

रतन टाटा शेखरन के प्रदर्शन से थे संतुष्ट

बोर्ड ने समूह के पिछले पांच वर्षों के प्रदर्शन की समीक्षा की और चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर विचार किया और शुक्रवार को हुई बैठक पर अपने इस फैसले पर मुहर भी लगाई। टाटा संस ने एक बयान में कहा कि रतन टाटा ने चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टाटा समूह की प्रगति और प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया।

Web Title: N Chandrasekaran, the chairman of Tata Sons, officially appointed as the chairman of Air India

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे