VIRAT KOHLI IPL 2023: किंग कोहली ने किया धमाका, 233 मैच और 7000 रन, आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी, जानें दूसरे स्थान पर कौन

VIRAT KOHLI IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार शाम को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जा रहा है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 6, 2023 08:07 PM2023-05-06T20:07:20+5:302023-05-06T20:09:07+5:30

VIRAT KOHLI IPL 2023 virat kohli 7000 runs becomes first batter surpass milestone in IPL RCB vs DC shikhar dhawan second pos | VIRAT KOHLI IPL 2023: किंग कोहली ने किया धमाका, 233 मैच और 7000 रन, आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी, जानें दूसरे स्थान पर कौन

233 मैच खेलते हुए 225 पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल आखिरी स्थान पर है।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पांचवें नंबर पर है।233 मैच खेलते हुए 225 पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

VIRAT KOHLI IPL 2023: किंग कोहली ने एक और विराट कारनामा अपने नाम कर लिया। आईपीएल इतिहास में सबसे पहले 7000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। विराट ने आईपीएल में अब तक 5 शतक और 49 अर्धशतक भी लगाए हैं। 233 मैच खेलते हुए 225 पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विराट कोहली नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 7000 आईपीएल रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। 34 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी 225वीं आईपीएल पारी में अक्षर पटेल के खिलाफ कट शॉट लगाकर 7000 रन पूरे किए।

डीसी भी कोहली का पसंदीदा आईपीएल प्रतिद्वंद्वी है। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज शिखर धवन से काफी आगे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास वर्तमान में 6536 रन हैं। कोहली ने 2008 में पहले संस्करण से अपने पूरे आईपीएल करियर में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया है।

टूर्नामेंट में 36.65 की औसत से 49 अर्धशतक और पांच शतक हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज के पास आईपीएल के एकल संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी है, 2016 में आरसीबी के लिए 973 रनों की बरसात की थी। टूर्नामेंट में अपना एकमात्र ऑरेंज कैप भी दिलाया।

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इससे पहले 29 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें से 18 मैच बैंगलोर और 10 मैच दिल्ली ने जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच नौ बार भिड़ंत हो चुकी है। इनमें से छह मुकाबले बैंगलोर ने और तीन मुकाबले दिल्ली ने जीते हैं।

Open in app