Padma Awards 2022: CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, सरकार ने किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Published: January 25, 2022 08:27 PM2022-01-25T20:27:38+5:302022-01-25T20:49:14+5:30

पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं

CDS Gen Bipin Rawat to get Padma Vibhushan, Congress leader Ghulam Nabi Azad to be conferred with Padma Bhushan | Padma Awards 2022: CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, सरकार ने किया ऐलान

Padma Awards 2022: CDS बिपिन रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, सरकार ने किया ऐलान

केंद्र सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कार 2022 का ऐलान कर दिया है। पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं।

सत्या नडेला, सुंदर पिचाई को पद्म भूषण

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है। जबकि माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम पद्म श्री से सम्मानित हों।

कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा एला पद्म भूषण

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्जी को पद्म भूषण और कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा एला, उनकी सह-संस्थापक पत्नी सुचित्रा एला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Web Title: CDS Gen Bipin Rawat to get Padma Vibhushan, Congress leader Ghulam Nabi Azad to be conferred with Padma Bhushan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे