India vs Sri Lanka, 1st ODI: सचिन के विश्व रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ चार शतक दूर, 73 शतक के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर कोहली

India vs Sri Lanka, 1st ODI: विराट कोहली ने दो जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए 45वां शतक जड़ा, जिससे भारत ने श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 373 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 10, 2023 07:04 PM2023-01-10T19:04:50+5:302023-01-10T19:06:00+5:30

India vs Sri Lanka, 1st ODI Sachin Tendulkar world record 49 centuries Virat Kohli 45 centuries 2nd in world 73 centuries | India vs Sri Lanka, 1st ODI: सचिन के विश्व रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ चार शतक दूर, 73 शतक के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर कोहली

India vs Sri Lanka, 1st ODI: सचिन के विश्व रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ चार शतक दूर, 73 शतक के साथ विश्व में दूसरे स्थान पर कोहली

googleNewsNext
Highlightsभारत के पूर्व कप्तान कोहली का भाग्य ने भी पूरा साथ दिया।45वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ चार शतक दूर हैं।

India vs Sri Lanka, 1st ODI: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में धमाका कर दिया। चार साल पहले हुए एकमात्र एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में शतक (वेस्टइंडीज के खिलाफ 140) जड़ने वाले भारत के पूर्व कप्तान कोहली का भाग्य ने भी पूरा साथ दिया।

उन्हें 52 और 81 रन के स्कोर पर जीवन दान मिले जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 45वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। वह अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड 49 शतक से सिर्फ चार शतक दूर हैं। कोहली के नाम पर अब 73 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 27 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक जड़ा है।

किसी देश के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

20- विराट कोहली (99 पारी)*, भारत

20-सचिन तेंदुलकर (160), भारत

14- हाशिम अमला, दक्षिण अफ्रीका (69)

14- रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया (151)।

एक टीम बनाम सर्वाधिक वनडे शतकः

9 विराट कोहली बनाम WI

9 विराट कोहली बनाम श्रीलंका *

9 सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया

8 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया

8 विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया

8 सचिन तेंदुलकर बनाम श्रीलंका।

चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के पिछले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 113 रन की पारी खेलने वाले कोहली ने 87 गेंद में 113 रन की पारी खेलकर एक छोर संभाला। उन्होंने दूसरे छोर पर विकेटों के नियमित पतन के बीच 12 चौके और एक छक्का जड़ा।

कप्तान रोहित शर्मा (67 गेंद में 83 रन, नौ चौके, तीन छक्के) ने फॉर्म में चल रहे इशान किशन और सूर्यकुमार यादव को नहीं खिलाने को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए शुभमन गिल (60 गेंद में 70 रन, 11 चौके) के साथ मिलकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े।

भारतीय कप्तान ने कई पुल शॉट खेले और 41 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। एकदिवसीय क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गिल ने कप्तान का अच्छा साथ निभाया और 51 गेंद में अपना पांचवां अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने गिल को पगबाधा करके भारत की सलामी जोड़ी के दबदबे को खत्म किया। 

Open in app