Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि पर 110 साल बाद ग्रहों का बनेगा महासंयोग, इन 3 राशिवालों के खुलेंगे भाग्य के ताले

By रुस्तम राणा | Published: March 18, 2023 02:38 PM2023-03-18T14:38:02+5:302023-03-18T14:38:02+5:30

Next

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि माँ दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की उपासना का महापर्व है। मां शक्ति को प्रसन्न करने के लिए इस दौरान नौ दिनों तक व्रत किए जाते हैं।

नवरात्रि व्रत घटस्थापना से प्रारंभ होता है और आठवें या नौवें दिन कन्या पूजन के साथ व्रत का समापन होता है। नवरात्रि प्रारंभ पर्व के साथ ही हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत् 2080 प्रारंभ हो जाएगा।

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक रहेगी। जो संपूर्ण 9 दिवसीय नवरात्र है। इसमें तिथियों की घट-बढ़ नहीं है। वहीं चार ग्रहों का परिवर्तन नवरात्र पर देखने को मिलेगा।

ग्रहों का यह संयोग 110 वर्षों के बाद मिल रहा है। ग्रहों के इस खास संयोग से 3 राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिलने वाला है। इनके आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बनेंगे। ये राशियां हैं-

वृषभ राशि- शनि आपकी गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग और शश राजयोग बनाकर बैठे हैं। इसलिए इस समय धन की आवक बनी रहेगी। साथ ही कारोबार में सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

धनु राशि- ग्रहों का महासंयोग आपके लिए आर्थिक दृष्टि से शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में कार्य और व्यापार क्षेत्र के अलावा निजी जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी, जिनका आपको बहुत लाभ होगा।

मिथुन राशि- आपको ग्रहों के इस महासंयोग का जमकर लाभ मिल सकता है। इस समय कार्य और व्यापार में आपको मनोवांछित फलों की प्राप्ति होने की संभावना है। प्रतियोगी छात्रों को शुभ साबित हो सकती है।