IPL 2023: टी20 मैच में 22 शतक के साथ सबसे आगे गेल, टॉप-6 में एक भारतीय खिलाड़ी शामिल, देखें लिस्ट

IPL 2023: विराट कोहली अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार मैचों में शतक जमाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 22, 2023 02:28 PM2023-05-22T14:28:01+5:302023-05-22T14:29:11+5:30

IPL 2023 Most hundreds in Men’s T20 cricket 22 -Chris Gayle 9 - Babar Azam 8 - Michael Klinger 8 - David Warner 8 - Aaron Finch 8 - Virat Kohli see list | IPL 2023: टी20 मैच में 22 शतक के साथ सबसे आगे गेल, टॉप-6 में एक भारतीय खिलाड़ी शामिल, देखें लिस्ट

एरोन फिंच और विराट कोहली के नाम 8-8 शतक हैं। 

googleNewsNext
Highlightsअंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए 22 शतक बनाए।463 मैच खेले हैं और 175* के उच्चतम स्कोर के साथ 14562 रन बनाए हैं।टी20 करियर में सबसे ज्यादा शतक क्रिस ने लगाए हैं।

IPL 2023: वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम टी20 मेंं कई कीर्तिमान है। टी20 करियर में सबसे ज्यादा शतक क्रिस ने लगाए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए 22 शतक बनाए। गेल ने 463 मैच खेले हैं और 175* के उच्चतम स्कोर के साथ 14562 रन बनाए हैं।

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा शतक (4) बनाए हैं। क्रिस गेल के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम हैं, जिनके नाम 9 शतक है। माइकल क्लिंगर, डेविड वार्नर, एरोन फिंच और विराट कोहली के नाम 8-8 शतक हैं। 

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना लगातार दूसरा और कुल सातवां शतक जमाया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल है।

इससे उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़कर आईपीएल में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी बनाया। वह इस टी20 लीग में लगातार मैचों में शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले शिखर धवन और जोस बटलर ने आईपीएल में लगातार मैचों में शतक बनाए थे।

पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक

22 - क्रिस गेल

9- बाबर आजम

8 - माइकल क्लिंगर

8 - डेविड वार्नर

8 - एरोन फिंच

8 - विराट कोहली।

600 से अधिक रन वाले आईपीएल बल्लेबाजः

4- केएल राहुल (2018, 2020, 2021, 2022)

3 - विराट कोहली (2013, 2016, 2023)

3 - डेविड वॉर्नर (2016, 2017, 2019)

3 - क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)

2 - फाफ डु प्लेसिस (2021, 2023)

विराट कोहली बनाम गुजरात टाइटंस

58 (53), मुंबई (ब्रेबॉर्न), 2022

73 (54), मुंबई, 2022

101*(61), बेंगलुरु, 2023।

25 साल की उम्र से पहले एक आईपीएल सीजन में 600 से अधिक रनः

शॉन मार्श (2008 में 616)

ऋषभ पंत (2018 में 684)

रुतुराज गायकवाड़ (2021 में 635)

यशस्वी जायसवाल (2023 में 625)

शुभमन गिल (2023 में 603*)।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतकः

7 - विराट कोहली

6 - क्रिस गेल

5 - जोस बटलर।

एक के बाद एक आईपीएल शतक लगाने वाले बल्लेबाज़

2 - शिखर धवन (डीसी, 2020)

2 - जोस बटलर (आरआर, 2022)

2 - विराट कोहली (RCB, 2023)

2- शुभमन गिल (जीटी, 2023)।

आईपीएल के एक मैच में दो शतकः

विराट कोहली और एबी डिविलियर्स (आरसीबी) बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016

डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो (SRH) बनाम RCB, हैदराबाद, 2019

विराट कोहली (RCB) और हेनरिक क्लासेन (SRH), हैदराबाद, 2023

विराट कोहली (RCB) और शुभमन गिल (GT), बेंगलुरु, 2023।

गुजरात टाइटंस के लिए उच्चतम व्यक्तिगत स्कोरः

104* - शुभमन गिल बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023

101 - शुभमन गिल बनाम SRH, अहमदाबाद, 2023

96 - शुभमन गिल बनाम पीबीकेएस, ब्रेबॉर्न, 2022

94* - डेविड मिलर बनाम सीएसके, पुणे, 2022

94* - शुभमन गिल बनाम एलएसजी, अहमदाबाद, 2023।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुजरात टाइटंस के लिए एक पारी में सर्वाधिक छक्केः

10 - राशिद खान बनाम MI, मुंबई, 2023

8 - शुभमन गिल बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023

7- शुभमन गिल बनाम एलएसजी, अहमदाबाद, 2023

6 - डेविड मिलर बनाम सीएसके, पुणे, 2022।

पार्टनरशिप एक सीजन मेंः

939 - विराट कोहली, एबी डिविलियर्स (आरसीबी), 2016

939 - विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (आरसीबी), 2023

791 - डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो (SRH), 2019

756 - फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़ (सीएसके), 2021 ।

Open in app