WPL Auction: नीलामी में पैसा ही पैसा, मंधाना, हरमनप्रीत, शेफाली, ऋचा सहित 9 खिलाड़ी को मिले एक करोड़ से ज्यादा, इंग्लैंड की कप्तान को किसी ने नहीं खरीदा, यहां देखें लिस्ट

Women IPL Auction 2023: नीलामी के पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया की ऑफ स्पिन आल राउंडर एशले गार्डनर को गौतम अडानी की गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये (386,000 डॉलर) में खरीदा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 13, 2023 06:39 PM2023-02-13T18:39:35+5:302023-02-13T18:40:33+5:30

Women IPL Auction 2023 premier league smriti mandhana harmanpreet kaur bcci wpl Paisa Hi Paisa 9 players got more than one crore see list here | WPL Auction: नीलामी में पैसा ही पैसा, मंधाना, हरमनप्रीत, शेफाली, ऋचा सहित 9 खिलाड़ी को मिले एक करोड़ से ज्यादा, इंग्लैंड की कप्तान को किसी ने नहीं खरीदा, यहां देखें लिस्ट

सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं।

googleNewsNext
Highlightsगार्डनर और नैट स्किवर विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा राशि हासिल करने वाले खिलाड़ी रहीं।आल राउंडर एलिस पैरी 1.70 करोड़ रुपये (205,000 डॉलर) में बिकीं।सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं।

Women IPL Auction 2023: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना सहित 9 खिलाड़ी पर करोड़ों की बारिश हुई। हालांकि टीम इंडिया की कप्तान कौर कई खिलाड़ी से पिछड़ भी गईं। मंधाना शुरुआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए सोमवार को हुई नीलामी में सबसे ज्यादा राशि में बिकने वाली खिलाड़ी रहीं।

जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने बोली की टक्कर में मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए 3.40 करोड़ रुपये (410,000 डॉलर) में खरीदा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने काफी सस्ता मंधाना से आधी राशि में 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) नीलामी 2023ः यहां देखें 9 खिलाड़ियों की लिस्ट

1ः स्मृति मंधाना- 3.20 करोड़

2ः हरमनप्रीत कौर- 1.80 करोड़

3ः दीप्ति शर्मा-2.60 करोड़

4ः जेमिमा रोड्रिग्स- दो करोड़ 20 लाख

5ः शेफाली वर्मा- दो करोड़

6ः रेणुका सिंह-1.5 करोड़

7ः पूजा वस्त्राकर-1.90 करोड़

8ः ऋचा घोष-1.90 करोड़

9ः यास्तिका भाटिया-1.50 करोड़।

वह मुंबई की सबसे महंगी खिलाड़ी भी नहीं हैं क्योंकि टीम ने इंग्लैंड की नैट स्किवर ब्रंट को सबसे ज्यादा 3.20 करोड़ रुपये देकर हासिल किया। बल्कि हरमनप्रीत भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष छह में भी शामिल नहीं है, क्योंकि देश की दूसरी सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय खिलाड़ी आल राउंडर दीप्ति शर्मा हैं जिन्हें यूपी वारियर्स ने 2.6 करोड़ में खरीदा।

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर युवा शेफाली वर्मा और रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व टी20 मैच की स्टार रहीं जेमिमा रोड्रिग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने क्रमश: दो और 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। आल राउंडर पूजा वस्त्राकर (मुंबई इंडियंस) और ऋचा घोष (आरसीबी) को भी 1.90 करोड़ रुपये मिले।

जेमिमा और ऋचा को रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत से काफी फायदा मिला। यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये जबकि रेणुका को आरसीबी ने इतनी ही राशि पर अपने साथ जोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के लिये सबसे अच्छा सौदा समकालीन महिला क्रिकेट की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक आस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदना रहा।

टीम में अधिकतम 18 खिलाड़ी रख सकते हैं। यूपी वारियर्स ने इंग्लैंड की बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन को खरीदने में 1.80 करोड़ रुपये खर्च किये। श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज लौरा वोलवार्ट ऐसे बड़े नाम हैं जिन्हें अभी तक कोई खरीदार नहीं मिला।

Open in app