Women IPL Auction 2023: नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी ने 86 खिलाड़ी खरीदे, 59.50 करोड़ खर्च, यहां देखें किस टीम में कौन खिलाड़ी शामिल

Women IPL Auction 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि लीग के सभी 22 मैच चार से 26 मार्च तक मुंबई में होंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 13, 2023 09:21 PM2023-02-13T21:21:05+5:302023-02-13T22:03:22+5:30

Women IPL Auction 2023 Purse Players dc 18 mi 17 gg 17 rcb 18 upw 16 players Purse Remaining smriti mandhana harmanpreet kaur | Women IPL Auction 2023: नीलामी में 5 फ्रेंचाइजी ने 86 खिलाड़ी खरीदे, 59.50 करोड़ खर्च, यहां देखें किस टीम में कौन खिलाड़ी शामिल

नीलामी में 86 खिलाड़ी बिके, जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ी हैं। 

googleNewsNext
Highlightsकैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन की टीम ने पहली बार खुलकर बोली लगाई। नीलामी में हर  फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च करनी थी। टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी थी। 

Women IPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2023 खत्म हो गया है। नीलामी में 86 खिलाड़ी बिके, जिसमें 30 विदेशी खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल, कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन की टीम ने पहली बार खुलकर बोली लगाई। 

5 फ्रेंचाइजी ने 59.50 करोड़ खर्च किए। दिल्ली कैपिटल ने 18, मुंबई इंडियंस ने 17, अडानी स्पोर्टलाइन की टीम ने 17, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 18 और कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) की टीम ने 16 खिलाड़ी खरीदे। मुंबई इंडियंस और कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स के पास एक भी रुपये नहीं बचे।

टीम-कुल खिलाड़ी- विदेशी खिलाड़ी -पर्स शेष (INR)-

1ः डीसी-18 -6 -35 लाख

2ः जीजी -17 -6 ​​-5 लाख

3ः एमआई -17 -6 ​​-कुछ नहीं

4ः आरसीबी-18-6-10 लाख

5ः यूपीडब्ल्यू-16-6-शून्य।

1-मुंबई इंडियंसः हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हेले मैथ्यूज, क्लो ट्राईऑन, हुमैरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिनतिमणि कलिता और नीलम बिष्ट।

2-गुजरात जायंट्सः ऐश गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, डी हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबनीम शकील।

3-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, रेणुका ठाकुर, रिचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर्क, प्रीती बोस, पूनम खेमना, कोमल जंजाद, मेगन शुट्ट, सहाना पवार।

4-यूपी वारियर्स: सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, शबनम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता शेरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा, सिमरन शेख।

5-दिल्ली कैपिटल्सः जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजैन कैप, तीता साधु, एलिस कैप्सी, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जसिया अख्तर, मीनू मन्नी, तान्या भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मंडल।

नीलामी में हर  फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च करनी थी। टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी थी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना का महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की नीलामी में तीन करोड़ 40 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) से जुड़ने पर रोमांचित होना खिलाड़ियों के बीच इस बड़े दिन के उत्साह को दिखाता है।

डब्ल्यूपीएल के साथ महिला क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत हो रही है जहां वे इंडियन प्रीमियर लीग के अपने समकक्ष पुरुष खिलाड़ियों के समान करोड़ों रुपये की बोली आकर्षित कर रही हैं। लंबे समय से भारत में महिलाओं की टी20 लीग शुरू करने की बात चल रही है लेकिन इस साल चार मार्च को सब कुछ बदल जाएगा जब पांच फ्रेंचाइजी के टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा।

पूरी संभावना है कि इसका आयोजन ‘बड़े टूर्नामेंट’ आईपीएल से पहले ही किया जाएगा। पैसे और रुतबे की बात करें तो डब्ल्यूपीएल और आईपीएल की तुलना नहीं की जा सकती। डब्ल्यूपीएल हालांकि महिला क्रिकेट में ग्लैमर लेकर आएगा जो अब तक इससे दूर था। साथ ही भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।

मंधाना के लिए नीलामी में तीन करोड़ 40 लाख की बोली लगी जबकि दीप्ति शर्मा को यूपी वारियर्स ने दो करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। जेमिमा रोड्रिग्स और युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के लिए भी दिल्ली की टीम ने दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए।

डब्ल्यूपीएल में हालांकि जहां खिलाड़ियों के लिए वेतन की कुल सीमा 12 करोड़ है तो वहीं पिछले साल आईपीएल की बड़ी नीलामी के लिए प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 90 से 95 करोड़ रुपये का बजट था। डब्ल्यूपीएल की पहली नीलामी और आईपीएल की पहली नीलामी की बात करें तो सोमवार को मंधाना को जो राशि मिली उसकी तुलना में तब चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी (नौ करोड़ 50 लाख रुपये) को खरीदने के लिए उससे लगभग तीन गुना अधिक राशि का भुगतान किया था।

आईपीएल की 2010 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शेन बॉन्ड और मुंबई इंडियन्स ने कीरोन पोलार्ड के लिए चार करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए थे। वर्ष 2011 से फ्रेंचाइजी की वेतन सीमा बढ़ने लगी। केकेआर ने तब गौतम गंभीर को 14 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा था। समय आगे बढ़ने के साथ प्रसारण, मीडिया और ऑनलाइन राजस्व में इजाफा हुआ जिससे खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ।

रविंद्र जडेजा 2012 में 12 करोड़ 80 लाख रुपये बिके। आरसीबी ने युवराज सिंह के लिए 14 करोड़ रुपये खर्च किए जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) ने फिर उनके लिए उस समय की आईपीएल रिकॉर्ड 16 करोड़ की बोली लगाई।

वेतन की बढ़ती सीमा के बीच इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन को 2023 की नीलामी में सर्वकालिक रिकॉर्ड 18 करोड़ 50 लाख रुपये मिले। पुरुष क्रिकेटरों को मिलने वाली भारी भरकम राशि पर गौर करें मंधाना को मिलने वाली तीन करोड़ से अधिक की राशि मामूली ही नजर आती है। 

(इनपुट एजेंसी)

Open in app