वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ी ने खेला आखिरी मैच, विराट कोहली और एमएस धोनी से खास रिश्ता

T20 World Cup: क्रिस गेल ने 22 शतक बनाया हैं। गेल ने अपने देश के साथ-साथ दुनिया भर की विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए टी20 में 14,000 से अधिक रन बनाए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 6, 2021 07:02 PM2021-11-06T19:02:13+5:302021-11-06T19:04:31+5:30

T20 World Cup West Indies players Chris Gayle, Dwayne Bravo ms dhoni virat kohli Bow Out International Cricket Fanfare | वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ी ने खेला आखिरी मैच, विराट कोहली और एमएस धोनी से खास रिश्ता

गेल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा।

googleNewsNext
Highlightsक्रिस गेल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के खास दोस्त हैं। हरफनमौला ड्वेन ब्रावो महेंद्र सिंह धोनी के खास प्लेयर हैं।वेस्टइंडीज को क्रिस गेल और एविन लुई ने तेज शुरुआत दिलायी।

T20 World Cup: वेस्टइंडीज के दो दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो ने आईसीसी टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम पारी खेली। हालांकि गेल ने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है, लेकिन 15 रन पर आउट होने के बाद उनके हाव-भाव से संकेत मिला है।

क्रिस गेल भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के खास दोस्त हैं। जबकि हरफनमौला ड्वेन ब्रावो महेंद्र सिंह धोनी के खास प्लेयर हैं। सीएसके के कप्तान धोनी टीम के ड्वेन ब्रावो की एक खास जगह है। वेस्टइंडीज को क्रिस गेल और एविन लुई ने तेज शुरुआत दिलायी।

लुईस ने दूसरे ओवर में जोश हेजलवुड का स्वागत लगातार तीन चौके से किया तो गेल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ा। तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिए आये पैट कमिंस का स्वागत गेल ने छक्के से किया लेकिन अगली गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट से टकरा गयी।

उन्होंने नौ गेंद में दो छक्के की मदद से 15 रन बनाये। आउट होने के बाद गेल अपना बल्ला उठा कर दर्शकों का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए पवेलियन लौटे, जिससे यह संकेत मिला की यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई।

गेल अबू धाबी में अपने खिलाड़ियों के बल्ले को उठाकर और स्टैंडिंग ओवेशन के साथ वापस चले गए। कप्तान कीरोन पोलार्ड का साथ देने के लिए ड्वेन ब्रावो क्रीज पर पहुंचे। अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे इस खिलाड़ी ने उन्होंने शुरू में संभल कर बल्लेबाजी करने के बाद 16वें ओवर में स्टार्क के खिलाफ छक्का जड़कर अपना हाथ खोला।

पोलार्ड ने इसके अगले ओवर में कमिंस की गेंदों पर छक्का और फिर चौका जड़ा लेकिन हेजलवुड ने 18वें ओवर में ब्रावो को पवेलियन की राह दिखा कर चौथी सफलता हासिल की। ब्रावो ने 12 गेंद में 10 रन बनाकर आउट होने के बाद  बल्ला उठा कर दर्शकों का अभिवादन किया।

Open in app