अफगानिस्तान : सड़कों पर महिलाओं का प्रदर्शन, तालिबान से की सामान अधिकार की मांग।

By वाणी श्रीवास्तव | Published: September 7, 2021 03:18 PM2021-09-07T15:18:44+5:302021-09-07T15:56:16+5:30

Next

काबुल में महिलाओं ने किया तालिबान का विरोध कहा कि हमें अधिकार चाहिए। महिला प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमनें 20 साल तक कड़ी मेहनत की है, हमें कैबिनेट से हटा दिया गया है. हम अपने मानवाधिकार चाहते हैं।

हाथ में पोस्टर लिए एक महिला ने कहा कि मौजूदा संविधान के हिसाब से अफगानिस्तान की महिलाओं को फंडामेंटल राइट दिया जाएं। अफगानिस्तान महिलाओं को इग्नोर नहीं कर सकता। अफगान महिलाओं की आवाज कोई भी सत्ता दबा नहीं सकती। 20 साल में अफगान महिलाओं ने जो कुछ हासिल किया है, उसे भूला न जाए। हम लड़ते रहेंगे।

( सभी फोटो- RAWA Afghanistan से )