IPL 2022: गुजरात टाइटंस 20 अंक लेकर नंबर एक, दूसरे, तीसरे और 10वें स्थान पर कौन, देखिए किस पोजीशन पर कौन सी टीम...

गुजरात टाइटंसः गुजरात की टीम अंक तालिका में 14 मैच खेलते हुए 10 जीत और 4 हार के साथ 20 अंक लेकर पहले पायदान पर है। गुजरात की टीम पहली बार 2022 में आईपीएल खेल रही है।

राजस्थान रॉयल्सः राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में अंक तालिका दूसरा स्थान पक्का कर लिया। राजस्थान की 14 मैचों में यह नौवीं जीत है। 5 हार के साथ 18 अंक है।

लखनऊ सुपर जायंट्सः लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बराबर 18 अंक है, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है। केएल राहुल की टीम 14 मैच खेलते हुए 9 जीत और 5 हार के साथ तीसरे स्थान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोरः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) 16 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है। दिल्ली के हारने के साथ आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच गई।

दिल्ली कैपिटल्सः मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बाहर कर दिया। दिल्ली की टीम 14 मैच में 7 जीत और 7 हार के साथ अपने अभियान का अंत किया।

कोलकाता नाइट राइडर्सः कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम दो बार चैंपियन रह चुकी है। टीम ने 2022 में 14 मैच खेलते हुए 6 जीत और 8 हार के साथ अपने अभियान का अंत किया।

पंजाब किंग्सः पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। टीम ने अभी तक 13 मैच खेलते हुए 6 जीत और 7 हारे है। टीम अभी तक कभी भी चैंपियन नहीं बनी है।

सनराइजर्स हैदराबादः सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दो बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी है। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गयी है। टीम ने अभी तक 13 मैच खेलते हुए 6 जीत और 7 हारे है।

चेन्नई सुपर किंग्सः चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा हाल है। टीम 14 मैचों में 10 हार के कारण नौवें स्थान पर है। चार बार की चैंपियन टीम को 4 मैच में जीत हासिल हुई है। 

मुंबई इंडियंसः मुंबई इंडियंस का हाल सबसे खराब है। पांच बार की चैंपियन टीम को अंतिम पायदान पर रहना पड़ा। टीम ने 14 मैच खेलते हुए 10 हार के कारण 10वें स्थान पर है। टीम को 4 मैच में जीत हासिल हुई है।  (सभी फाइल फोटो)