Ind Vs Nz 2nd T20: 2022 में दूसरा शतक, टी20 में 1151 रन, स्ट्राइक रेट 188.37 और 67 छक्के

Ind Vs Nz 2nd T20: दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने छह विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। न्यूजीलैंड ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाये जिससे टीम 18.5 ओवर में 126 रन पर सिमट गयी।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 20, 2022 05:01 PM2022-11-20T17:01:56+5:302022-11-20T17:03:02+5:30

Ind Vs Nz 2nd T20 Suryakumar Yadav second century in 2022, 1151 runs T20 format strike rate 188-37 and 67 sixes Rohit Sharma in 2018 | Ind Vs Nz 2nd T20: 2022 में दूसरा शतक, टी20 में 1151 रन, स्ट्राइक रेट 188.37 और 67 छक्के

पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। सीरीज का तीसरा टी20 22 नवंबर को नेपियर में खेला जायेगा। 

googleNewsNext
Highlightsभारतीय गेंदबाजों में कामचलाऊ ऑफ स्पिनर दीपक हुड्डा सबसे सफल रहे।19वें ओवर में तीन विकेट से 2.5 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके।मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। कप्तान हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी नहीं की।

Ind Vs Nz 2nd T20: शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव (51 गेंद, नाबाद 111 रन) के तूफानी शतक से भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 65 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की। सूर्यकुमार (11 चौके और सात छक्के) ने एक बार फिर तेजतर्रार बल्लेबाजी कौशल का नजारा पेश किया।

 यादव खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए एक कैलेंडर वर्ष में दो शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने । कप्तान रोहित शर्मा (चार) 2018 में एक कैलेंडर वर्ष में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को 111 रन की नाबाद पारी के साथ सूर्यकुमार उन भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गये जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो या उससे अधिक शतक लगाये है। इस सूची में सूर्यकुमार से पहले रोहित और सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (दो) शामिल है। सूर्यकुमार ने इस प्रारूप में अपना पहला शतक इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।

रविवार को भारत की पारी के बाद सूर्यकुमार ने प्रसारकों से कहा, ‘‘टी20 क्रिकेट में शतक हमेशा खास होता है। मैं इस तरह से बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहा हूं, मैं अभ्यास के दौरान नेट सत्र में भी ऐसा ही करता हूं। मैं इससे बहुत खुश हूं।’’ सूर्यकुमार 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार चौके जड़कर तीन अंकों के आंकड़े तक पहुंचे।

पिछले साल मार्च में टी20 प्रारूप में पदार्पण करने के बाद से सूर्यकुमार शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 41 मैचों में 45.00 की औसत से 1300 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनका 181.64 का स्ट्राइक रेट टी20 प्रारूप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।

उन्होंने भारतीय मध्य-क्रम में अपनी जगह पक्की कर ली है और पिछले एक साल से अपने सर्वश्रेष्ठ लय में है। मैदान के हर क्षेत्र में शॉट खेलने की क्षमता के कारण सूर्यकुमार यादव को ‘मिस्टर 360’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने इस साल (2022) टी20 प्रारूप में 1151 रन बनाये है। इस दौरान उन्होंने 67 छक्के लगाये और उनका स्ट्राइक रेट 188.37 का रहा है।

Open in app