अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को दी गई भू-समाधि।

By वाणी श्रीवास्तव | Published: September 22, 2021 05:59 PM2021-09-22T17:59:45+5:302021-09-22T18:10:37+5:30

Next

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी भू-समाधि दी गई। महंत के पार्थिव देह को समाधि देने से पहले शहर मे घुमाते हुए संगम में गंगा में स्नान कराया गया था। इसके बाद देह को बाघंबरी मठ लाया गया है और संत-परंपरा के मुताबिक बाघंबरी मठ के बगीचे में भू-समाधि दी गई। महंत की भू-समाधि में सभी अंतिम क्रिया शिष्य बलबीर गिरि ने करवाई।

महंत नरेंद्र गिरि को मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में उनके गुरु के बगल में भू-समाधि दे दी गई। महंत पद्मासन मुद्रा में ब्रह्मलीन हुए। हालांकि, यह समाधि अब एक साल तक कच्ची ही रहेगी। इस पर शिवलिंग की स्थापना कर रोजाना पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद समाधि को पक्का किया जाएगा।