Surya Grahan 2023: 20 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें तारीख, समय और ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 16, 2023 03:24 PM2023-04-16T15:24:35+5:302023-04-16T15:24:35+5:30

Next

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या के दिन लग रहा है। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को एक अशुभ समयावधि के रूप में देखा जाता है। यह सूर्य ग्रहण मेष और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा।

साल का पहला का सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि ग्रहण काल में मंगल कार्यों को नहीं किया जाता है। इस दौरान सूतक काल का विशेष ध्यान रखा जाता है।

सूर्य ग्रहण चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस और दक्षिण हिंद महासागर में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण में ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है और इस दौरान पूजा पाठ करने की मनाही होती है। यहां तक कि मंदिरों के पट भी बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देखा जिसके कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। इस दौरान ईश्वरीय पूजा नहीं करनी चाहिए। ग्रहण के बाद स्‍नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।