IPL 2021: कप्तान ऋषभ पंत धमाका, 35 बॉल, 51 रन, 3 चौका और 2 छक्का, एक हाथ से मारा छक्का, 86 मीटर दूर गिरा

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने धमाका कर दिया। 35 गेंद में 51 नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 10, 2021 09:35 PM2021-10-10T21:35:03+5:302021-10-10T21:36:23+5:30

IPL 2021 one handed SIX 86 meters Captain Rishabh Pant, 35 balls, 51 runs, 3 fours and 2 sixes csk | IPL 2021: कप्तान ऋषभ पंत धमाका, 35 बॉल, 51 रन, 3 चौका और 2 छक्का, एक हाथ से मारा छक्का, 86 मीटर दूर गिरा

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने धमाका कर दिया।

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन बनाये।पंत ने ठाकुर की गेंद पर एक हाथ से छक्का मारा और 86 मीटर दूर जा गिरा। साव ने 60 रन और पंत ने 51 रन की नाबाद पारी खेली।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 172 रन बनाये।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने धमाका कर दिया। 35 गेंद में 51 नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल है। पंत ने ठाकुर की गेंद पर एक हाथ से छक्का मारा और 86 मीटर दूर जा गिरा। शॉट से हर कोई हैरान रह गया।

साव ने 60 रन और पंत ने 51 रन की नाबाद पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने 37 रन का योगदान दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये जोश हेजलवुड ने दो विकेट जबकि रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और मोईन अली ने एक एक विकेट झटके।

Open in app