पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'हमार स्वाभिमान' छठ पूजा पर 28 अक्टूबर को होगी रिलीज, जानें इस बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 2, 2022 01:18 PM2022-10-02T13:18:54+5:302022-10-02T13:18:54+5:30

पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'हमार स्वाभिमान' छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म नेपाल में भी रिलीज की जाएगी।

Pawan Singh's Bhojpuri film 'Hamaar Swabhiman' will be released on October 28 on Chhath Puja | पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म 'हमार स्वाभिमान' छठ पूजा पर 28 अक्टूबर को होगी रिलीज, जानें इस बारे में

'हमार स्वाभिमान' छठ पूजा पर 28 अक्टूबर को होगी रिलीज

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह की आने वाली फिल्म 'हमार स्वाभिमान' छठ पूजा के अवसर पर रिलीज होगी। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता राम शर्मा (एनआरआई) ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म 'हमार स्वाभिमान' एक पारिवारिक एक्शन फिल्म है, जिसे 28 अक्टूबर को छठ पूजा के पावन अवसर पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म पूरे भारत में रिलीज होगी। साथ ही फिल्म को नेपाल में भी रिलीज किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी जोर शोर से चल रही है। फिल्म के डिट्रीब्यूटर 'प्रांसुल मैजिक मोमेंट' के प्रवीण सिन्हा हैं। 

उन्होंने कहा कि पवन सिंह की ख्याति अब सिर्फ भोजपुरी से जुड़े लोगों में नहीं, दुनिया भर में हैं। लोग उनके गाने बड़े प्रेम से सुनते हैं और उन्हें फिल्मों में भी देखना चाहते हैं। उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस को इंतजार होता है, जो अब खत्म होने वाला है। भोजपुरी के दर्शक इस बार लोक आस्था का महापर्व छठ अपने फेवरेट स्टार पवन सिंह के साथ मनाएंगे। फिल्म 'हमार स्वाभिमान' बड़े बजट की फिल्म है। इंसान में अगर स्वाभिमान ना हो, तो वो खोखला होता है। हमारी फिल्म की कहानी भी एक स्वाभिमान को लेकर है। 

एक्शन और गीत-संगीत से भरपूर है फिल्म

फिल्म से जुड़े लोगों के अनुसार इसमें एक्शन भरपूर है, तो इमोशन और गीत संगीत भी इसमें कम नहीं है। प्रवीण सिन्हा ने कहा, हमारी फिल्म को दर्शक अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर देख सकेंगे। उम्मीद है छठ पूजा में फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ब्रेक करेगा और सभी पर पवन सिंह का जादू चलने वाला है।'

राम शर्मा फिल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म 'हमार स्वाभिमान' के निर्देशक चंद्र भूषण मणि हैं। फिल्म के लीड रोल में पवन सिंह हैं और उनके अपोजिट फीमेल लीड रोल में अंजना सिंह हैं। फिल्म में डिंपल सिंह, राम शर्मा, कमल कृष्णा, राखी मिश्रा और वीना पांडेय भी मुख्य भूमिका में हैं। मंटू सिंह और कमाल कृष्णा विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिनके साथ पवन सिंह की पावर पैक्ड एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेगी। 

फिल्म के सुरीले गीतकार मनजी मीत हैं और संगीतकार छोटे बाबा बसही, छोटू रावत व संगम सिंह हैं। लेखक मनोज कुशवाहा, डीओपी देवेंद्र तिवारी, एक्शन श्री श्रेष्टा व कोरियोग्राफर रिकी गुप्ता- रवि पंडित का है।

Web Title: Pawan Singh's Bhojpuri film 'Hamaar Swabhiman' will be released on October 28 on Chhath Puja

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे