IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार, इस खिलाड़ी के साथ ओपनिंग करेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, देखें वीडियो

IPL 2022: वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मैच से आईपीएल-15 की शुरुआत होगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 23, 2022 04:37 PM2022-03-23T16:37:14+5:302022-03-23T16:38:36+5:30

IPL 2022 Rohit Sharma confirms Suryakumar Yadav MISS first match ishan kisan opening No added advantage playing Mumbai see video | IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे सूर्यकुमार, इस खिलाड़ी के साथ ओपनिंग करेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, देखें वीडियो

सूर्या अभी एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पुष्टि की।सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। इशान किशन के बाद सूर्यकुमार सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियन्स के पहले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले से बाहर रहेंगे। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने पुष्टि की। सूर्यकुमार एनसीए में हैं।

अंगूठे में हेयरलाइन फ्रेक्चर से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। सूर्या अभी एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है। मुंबई इंडियन्स के लिए कप्तान रोहित शर्मा और 15 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदे गए इशान किशन के बाद सूर्यकुमार सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं।

रोहित ने इसके साथ ही कहा कि बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब भी बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और वहां से मंजूरी मिलने के बाद ही टीम से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सूर्या इस समय एनसीए में है। उसकी प्रगति अच्छी है। वह जल्द यहां होगा। मैं अभी नहीं बता सकता कि वह पहले मैच के लिये उपलब्ध रहेगा या नहीं लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द टीम से जुड़े।’’

रोहित ने कहा, मुंबई में खेलने का अतिरिक्त फायदा नहीं मिलेगा

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम को यहां के तीन मैदानों में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच खेलने का कोई अतिरिक्त फायदा नहीं होगा क्योंकि उनकी ‘अपेक्षाकृत नयी टीम’ में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछले दो वर्षों में यहां नहीं खेले हैं।

रोहित ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आपने नीलामी देखी होगी। यह अपेक्षाकृत नयी टीम है। टीम में कई नये खिलाड़ी आये हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि यहां मैच खेलने से हमें कोई अतिरिक्त फायदा मिलेगा क्योंकि टीम के 70 या 80 प्रतिशत खिलाड़ी इससे पहले मुंबई में नहीं खेले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अतिरिक्त फायदे वाली जैसी कोई बात नहीं है।’’ आईपीएल के लीग चरण के मैच मुंबई और पुणे में होंगे।

मुंबई इंडियन्स की टीम 2008 में टूर्नामेंट की शुरुआत के बाद से वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैच खेलती रही है। रोहित ने कहा, ‘‘केवल मैं, सूर्या (सूर्यकुमार यादव), (कीरोन) पोलार्ड, ईशान (किशन), (जसप्रीत) बुमराह ही मुंबई में काफी मैच खेले हैं। अन्य खिलाड़ियों को यहां खेलने का अनुभव नहीं है, इसलिए अतिरिक्त लाभ जैसी कोई चीज नहीं है।’’

ईशान किशन मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे

रोहित ने कहा, ‘‘हम सभी दो साल बाद मुंबई में खेल रहे हैं, हमने मुंबई में एक भी मैच नहीं खेला है। असल में अन्य टीम पिछले साल मुंबई में खेली थी लेकिन हमें यहां खेलने का मौका नहीं मिला था, इसलिए अतिरिक्त फायदा नहीं होगा।’’

रोहित ने इसके साथ ही स्पष्ट किया कि वह और ईशान किशन मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बल्लेबाजी की शुरुआत करूंगा। (मैं) पहले ऐसा करता रहा हूं। मैं ईशान (किशन) के साथ पारी की शुरुआत करूंगा।’’ रोहित ने आईपीएल में प्रति पारी में दो डीआरएस का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब वह (मांकड़िंग) वैध हो गया है इसलिए बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा। नियम है और हमें उसका पालन करना होगा। इसके अलावा मुझे लगता है कि यह अच्छा नियम है कि कैच आउट होने पर नया बल्लेबाज गेंद का सामना करे।’’ रोहित ने कहा, ‘‘दो डीआरएस का होना अच्छा नियम है क्योंकि मैच में जितनी कम गलतियां होंगी, उतना बेहतर है।’’ 

Open in app