Capt Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 19, 2022 06:01 PM2022-09-19T18:01:53+5:302022-09-19T18:19:55+5:30

Capt Amarinder Singh: रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से हाल में लौटने के बाद अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

Former Punjab CM Capt Amarinder Singh join BJP presence Union Ministers Narendra Singh Tomar Kiren Rijiju Sunil Jakhar Ashwani Sharma delhi | Capt Amarinder Singh: पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय, देखें वीडियो

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पीएलसी का केंद्र की सत्ताधारी पार्टी में विलय भी किया।

Highlightsदो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह की पत्नी प्रनीत कौर पटियाला से कांग्रेस की सांसद हैं।बीजेपी पंजाब प्रमुख अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। 

नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भाजपा में विलय कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पीएलसी का केंद्र की सत्ताधारी पार्टी में विलय भी किया।

अमरिंदर सिंह केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, बीजेपी नेता सुनील जाखड़ और बीजेपी पंजाब प्रमुख अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह की पत्नी प्रनीत कौर पटियाला से कांग्रेस की सांसद हैं। भाजपा पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

सिंह के साथ राज्य के कुछ और नेता भी भाजपा में शामिल हो गए । तोमर ने सिंह का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पंजाब में भाजपा की ताकत बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह रही है कि उन्होंने हमेशा राष्ट्र को पार्टी और दलगत राजनीति से ऊपर रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कैप्टन साहब की सोच भाजपा से मिलती रही है। जैसे भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है, उसी प्रकार कैप्टन ने राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाया।’’ इससे पहले, सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। सिंह ने मुख्यमंत्री पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी और पीएलसी का गठन किया था।

पीएलसी ने भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवाई वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, उसका एक भी उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया था और खुद सिंह को भी अपने गढ़ पटियाला शहर से शिकस्त मिली थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह की पत्नी प्रनीत कौर पटियाला से कांग्रेस की सांसद हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने सिंह के लिए प्रचार किया था। पीएलसी का विलय कराकर भाजपा पंजाब में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से हाल में लौटने के बाद अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

सिंह ने 12 सितंबर को शाह के साथ अपनी मुलाकात के बाद कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, पंजाब में मादक पदार्थ-आतंकवाद के बढ़ते मामलों और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य की रूपरेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बहुत सार्थक चर्चा की। दो बार मुख्यमंत्री रह चुके सिंह पूर्ववर्ती पटियाला शाही परिवार के वंशज हैं।

Web Title: Former Punjab CM Capt Amarinder Singh join BJP presence Union Ministers Narendra Singh Tomar Kiren Rijiju Sunil Jakhar Ashwani Sharma delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे