Shankaracharya Jayanti 2022: आदि शंकराचार्य की जयंती पर पढ़ें जिंदगी बदलने वाले अनमोल विचार

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: May 5, 2022 05:12 PM2022-05-05T17:12:03+5:302022-05-05T17:12:03+5:30

Next

इस साल आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती 6 मई दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शंकराचार्य की जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है।

आदि शंकराचार्य का जन्म दक्षिण भारत के केरल राज्य में नंबूदरि ब्राह्मण के घर हुआ था।

आदि शंकराचार्य देश के 4 हिस्सों में 4 तीर्थ पीठों की स्थापना की। जिसे आज शंकराचार्य पीठ कहा जाता है।

शंकराचार्य ने 12 वर्ष की उम्र में शास्त्रों का अध्ययन कर लिया था।

16 वर्ष की अवस्था में 100 से भी अधिक ग्रंथों की रचना कर चुके थे।

शंकराचार्य एक कवि भी थे।

ऐसा कहा जाता है कि आदि शंकाराचार्य तीर्थ स्थानों की यात्रा करते हुए केदारनाथ पहुंचे तो वही उनकी मृत्यु हुई।

केदारनाथ में आज भी आदि शंकराचार्य की समाधि है।