IPL 2022: शमी पर टूट पड़े लिविंगस्टोन, एक ओवर और 6,6, 6, 4, 2, 4, पंजाब ने मारी बाजी, 24 गेंद पहले 8 विकेट से जीते

IPL 2022: पंजाब की टीम ने जीत के लिए मिले 144 रन के लक्ष्य को 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पंजाब के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन बनाये।

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 3, 2022 11:18 PM2022-05-03T23:18:04+5:302022-05-03T23:28:18+5:30

IPL 2022 28 runs off over Punjab Kings win 8 wickets Shikhar Dhawan 62, Bhanuka Rajapaksa 40 Liam Livingstone 10 balls 30 runs | IPL 2022: शमी पर टूट पड़े लिविंगस्टोन, एक ओवर और 6,6, 6, 4, 2, 4, पंजाब ने मारी बाजी, 24 गेंद पहले 8 विकेट से जीते

लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी के एक ओवर में 28 रन मारे।

googleNewsNext
Highlightsशिखर धवन ने 53 गेंद में 62 रन बनाए।भानुका राजपक्षे ने 28 गेंद में 40 और लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंद में 30 रन बनाए।  पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया।

IPL 2022: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मंगलवार को यहां गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट से हराया। पंजाब की टीम ने जीत के लिए मिले 144 रन के लक्ष्य को 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पंजाब के लिए शिखर धवन ने सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन बनाये।

शिखर धवन ने 53 गेंद में 62 रन बनाए। भानुका राजपक्षे ने 28 गेंद में 40 और लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंद में 30 रन बनाए। लिविंगस्टोन ने मोहम्मद शमी के एक ओवर में 28 रन मारे। कैगिसो रबाडा (चार ओवर में 33 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद शिखर धवन (नाबाद 62) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट से शिकस्त दी।

साईं सुदर्शन की 50 गेंद में नाबाद 65 रन की पारी के बाद भी गुजरात की टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब ने 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली।   धवन ने 53 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए भानुका राजपक्षे (40) के साथ 87 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी।

राजपक्षे ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा। लियाम लिविंगस्टोन ने इसके बाद 10 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने के साथ नेट रन रेट में भी सुधार करने में मदद की। इस जीत के बाद पंजाब की टीम 10 मैचों में पांच जीत के साथ तालिका में पांचवें पर पहुंच गयी।

गुजरात की यह 10 मैचों में दूसरी हार है और टीम अब भी शीर्ष पर है। इससे पहले गुजरात के लिए सुदर्शन ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने अपनी पहली अर्धशतकीय पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का जड़ा। उनके बाद रिद्धिमान साहा (17 गेंद में 21 रन) टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे। पंजाब के लिए रबाडा के अलावा अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट लेकर मौजूदा सत्र में गुजरात को सबसे कम स्कोर पर रोका।

गुजरात के लिए यह चौका 48 गेंद के बाद आया। उन्होंने इसके बाद ऋषि धवन और राहुल चाहर के ओवरों में चौका जड़ रन गति बढ़ाने की कोशिश की लेकिन रबाडा ने 17वें ओवर में लगातार गेंदों पर राहुल तेवतिया (13 गेंद में 11 रन) और राशिद खान (शून्य) को लगातार गेंदों पर आउट कर गुजरात को बड़ा झटका दिया।

उन्होंने 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन (तीन गेंद में पांच रन) को चलता किया। सुदर्शन ने दूसरी छोर से अर्शदीप की गेंद पर 18वें ओवर में छक्का और 20वें ओवर में चौका जड़कर टीम के स्कोर को 140 के पार पहुंचाया। अर्शदीप ने इस दौरान प्रदीप सांगवान (पांच गेंद में दो रन) को बोल्ड किया। 

Open in app