मौत से एक दिन पहले दोस्तों के साथ हंसी-खुशी होली मना रहे थे सतीश कौशिक, देखें उनकी आखिरी पोस्ट

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 9, 2023 02:04 PM2023-03-09T14:04:56+5:302023-03-09T14:07:04+5:30

Next

गुरुवार, 9 मार्च की सुबह अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। (फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्टर सतीश कौशिक की मौत की खबर ने बॉलीवुड के साथ-साथ उनके प्रशंसकों को भी सदमे में डाल दिया हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अपनी मौत से एक दिन पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जावेद अख्तर के घर होली पार्टी अटेंड की थी। (फोटो: इंस्टाग्राम)

होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सतीश कौशिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इस होली सेलिब्रेशन में सतीश कौशिक के साथ महिमा चौधरी, जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा और अली फजल दिखाई दिए थे। (फोटो: इंस्टाग्राम)

होली सेलिब्रेशन के बाद सतीश कौशिक दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। (फोटो: इंस्टाग्राम)

सतीश कौशिक एक अभिनेता, कॉमेडियन, लेखक, निर्देशक और निर्माता थे। उन्होंने अपने जीवन में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जैसे कैलेंडर ('मिस्टर इंडिया ), पप्पू पेजर (दीवाना मस्ताना), मुत्तु स्वामी' (साजन चले ससुराल)। (फोटो: इंस्टाग्राम)