IPL Auction 2023: कोच्चि में 23 दिसंबर को मिनी नीलामी, 714 भारतीयों सहित कुल 991 शामिल, विदेशी खिलाड़ी की सूची में कौन देश सबसे आगे, देखें लिस्ट

IPL Auction 2023: विदेशी खिलाड़ी की सूची में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर इस नीलामी में शामिल होंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी हैं। इ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 2, 2022 08:54 PM2022-12-02T20:54:05+5:302022-12-02T20:56:21+5:30

IPL Auction 2023 Mini auction on December 23 in Kochi total 991 including 714 Indians list foreign players aus sa wi nz sl afg ire bang, see list | IPL Auction 2023: कोच्चि में 23 दिसंबर को मिनी नीलामी, 714 भारतीयों सहित कुल 991 शामिल, विदेशी खिलाड़ी की सूची में कौन देश सबसे आगे, देखें लिस्ट

सूची में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 

googleNewsNext
Highlightsजिम्बाब्वे (छह)), नामीबिया (पांच) और स्कॉटलैंड (दो) के खिलाड़ी भी शामिल हैं। अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल करती है तो इस नीलामी में कुल 87 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। सूची में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 

IPL Auction 2023: कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। इस सूची में भारत के अलावा 14 अन्य देशों के खिलाड़ी शामिल है।

विदेशी खिलाड़ी की सूची में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर इस नीलामी में शामिल होंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी हैं। इस सूची में  वेस्टइंडीज (33), इंग्लैंड (31), न्यूजीलैंड (27), श्रीलंका (23), अफगानिस्तान (14) आयरलैंड (आठ), नीदरलैंड (सात), बांग्लादेश (छह), यूएई (छह), जिम्बाब्वे (छह)), नामीबिया (पांच) और स्कॉटलैंड (दो) के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जारी विज्ञप्ति में सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘अगर हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल करती है तो इस नीलामी में कुल 87 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। इसमें 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।’’

खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड (राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके), 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं। इस सूची में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 

Open in app