PBKS IPL 2023: पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान ने किया कमाल, डेब्यू कप्तानी में झटके 3 विकेट, गांगुली, कुंबले और हरभजन पीछे

PBKS IPL 2023: पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 15, 2023 09:53 PM2023-04-15T21:53:35+5:302023-04-15T22:09:51+5:30

PBKS IPL 2023 captaincy debut 3-31 Sam Curran 2-21 Sourav Ganguly 2-25 Anil Kumble 2-36 Harbhajan Singh see list video | PBKS IPL 2023: पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान ने किया कमाल, डेब्यू कप्तानी में झटके 3 विकेट, गांगुली, कुंबले और हरभजन पीछे

 3 विकेट लेते हुए सौरव गांगुली, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। 

googleNewsNext
Highlightsशिखर धवन पिछले मैच में कंधे में लगी चोट से उबर नहीं पाये है।लखनऊ के लिए तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह पदार्पण कर रहे है। 3 विकेट लेते हुए सौरव गांगुली, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। 

PBKS IPL 2023: पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को धमाल कर दिया। डेब्यू कप्तानी में 3 विकेट लेते हुए सौरव गांगुली, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में शनिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 159 रन बनाये। लखनऊ के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने 56 गेंद में 74 रन की पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए कप्तान सैम कुरेन ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन और कागिसो रबाडा ने इतने ही ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिये।

पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे में चोट के कारण टीम से बाहर है और उनकी गैरमौजूदगी में सैम कुरेन टीम की अगुवाई कर रहे है। कुरेन ने शानदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनके अलावा कागिसो रबाडा को दो जबकि अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़ और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट चटकाये।

कुरेन ने गेंदबाजों का शानदार इस्तेमाल किया और बीच के ओवरों में लखनऊ के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया। कुरेन 18वें ओवर में खुद गेंदबाजी के लिए आये और स्टोइनिस को पवेलियन की राह दिखा दी। मैदानी अंपायर ने बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जिसके बाद कुरेन ने डीआरएस लिया और रिप्ले में गेंद बल्लेबाज के गलव्स को छूते हुए विकेटकीपर के दस्तानों में जाती दिखी।

अगले ओवर में अर्शदीप सिंह ने चौका खाने के बाद राहुल को चलता किया। आखिरी ओवर में कुरेन ने मायर्स की जगह ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के रूप में टीम में आये कृष्णप्पा गौतम (एक रन) और पदार्पण कर रहे युद्धवीर सिंह (शून्य) को लगातार गेंदों पर चलता कर लखनऊ की पारी को 160 रन के अंदर रोक दिया।

आईपीएल कप्तानी पदार्पण पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिटर्न:

3/31 - सैम कुरेन (पंजाब किंग्स) बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2023

2/21 - सौरव गांगुली (केकेआर) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2008

2/25 - अनिल कुंबले (आरसीबी) बनाम पंजाब किंग्स, डरबन, 2009

2/36 - हरभजन सिंह (एमआई) बनाम आरसीबी, मुंबई, 2008।

Open in app