इस शख्स संग सात फेरे लेने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा!, सलमान खान के परिवार का है खास सदस्य

By अनिल शर्मा | Published: November 26, 2021 12:20 PM2021-11-26T12:20:24+5:302021-11-26T13:46:01+5:30

बंटी सचदेवा सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले हैं। खबरों की मानें तो सोनाक्षी और बंटी के बीच काफी अच्छी फ्रेंडशिप है। दोनों अक्सर पार्टियों में साथ नजर आते हैं।

sonakshi sinha going to marry salman Khan family special member know detail | इस शख्स संग सात फेरे लेने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा!, सलमान खान के परिवार का है खास सदस्य

इस शख्स संग सात फेरे लेने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा!, सलमान खान के परिवार का है खास सदस्य

Highlightsसोनाक्षी सिन्हा का सोहेल खान के साले बंटी संग शादी की चर्चा हैसोनाक्षी और बंटी काफी अच्छे दोस्त हैं

सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करनेवालीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब उनके परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हासलमान खान के परिवार के एक खास सदस्य संग सात फेरे लेंगी। हाल ही में सोनाक्षी ने एक साक्षात्कार में अपने प्यार के बारे में खुलासा किया और बताया कि उनका रिलेशनशिप 5 सालों तक चला था।

बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में सोनाक्षी ने बताया कि जब वह स्कूल में थीं, उन्हें तभी सच्चा प्यार हो गया था। लेकिन ग्रेजुएशन के समय उनका ब्रेकअप हो गया। सोनाक्षी की मानें तो उनका पहला प्यार काफी गंभीर था। जो तकरीबन 5 साल से ज्यादा समय तक चला था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उस समय मैं 21 या 22 साल का रही होंगी जब मैं पहले सीरियस रिलेशनशिप में आई थी। लेकिन सोनाक्षी ने उस लड़के का नाम नहीं बताया। हालांकि कई मीडियो रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva)  हैं।

बता दें कि बंटी सचदेवा सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले हैं। खबरों की मानें तो सोनाक्षी और बंटी के बीच काफी अच्छी फ्रेंडशिप है। दोनों अक्सर पार्टियों में साथ नजर आते हैं।  बंटी सचदेवा Cornerstones Company नाम की कंपनी चलाते हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म भुज में नजर आई थीं। वह जल्द रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के निर्देशन में बननेवाली वेबसीरीज के जरिए अपने डिजिटल डेब्यू करेंगी।

Web Title: sonakshi sinha going to marry salman Khan family special member know detail

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे