IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए अच्छी और बुरी खबर, आईपीएल से बाहर विस्फोटक बल्लेबाज, ये ऑलराउंडर करेगा धमाल

IPL 2023: पांव की चोट से उबर रहे इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाएंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 23, 2023 02:59 PM2023-03-23T14:59:07+5:302023-03-23T15:00:28+5:30

IPL 2023 Punjab Kings bittersweet news Liam Livingstone participation stopped Jonny Bairstow England players in IPL 2023 see list | IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए अच्छी और बुरी खबर, आईपीएल से बाहर विस्फोटक बल्लेबाज, ये ऑलराउंडर करेगा धमाल

पंजाब किंग्स ने आईपीएल नीलामी के दौरान लिविंगस्टोन और बेयरस्टो को क्रमशः 11.50 करोड़ रुपये और 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

googleNewsNext
Highlightsइंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने लियाम लिविंगस्टोन को खेलने की अनुमति दे दी है।घुटने और टखने की चोट से उबरने के बाद वापसी की है।टी20 विश्व कप तथा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के टेस्ट दौरे में नहीं खेल पाए थे। 

IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए कुछ खट्टी-मीठी खबरें हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने के लिए ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को मंजूरी दे दी है, लेकिन जॉनी बेयरस्टो को हिस्सा लेने से रोक दिया है। दोनों ही पंजाब की टीम के लिए अहम थे।

इन दो इंग्लिश बल्लेबाजों पर 18 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए थे। पंजाब की ओर से दूसरे बड़े इंग्लिश खिलाड़ी सैम करैन हैं। फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी पर भी कई करोड़ खर्च किए है। बेयरस्टो (33), जिन्हें पंजाब किंग्स ने 2022 की नीलामी में 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (29) घुटने और टखने में चोट के कारण पिछले दिसंबर में रावलपिंडी टेस्ट के बाद से खेल से बाहर हैं। हालाँकि वह हाल ही में दुबई में लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के ऑफ-सीजन प्रशिक्षण का हिस्सा थे। लिविंगस्टोन पंजाब किंग्स के लिए पूरे आईपीएल सीजन के लिए उपलब्ध रहेगा। फ्रेंचाइजी ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

लिविंगस्टोन के अलावा कुरैन की भागीदारी की भी पुष्टि की गई। इस साल की शुरुआत में आईपीएल नीलामी में इंग्लिश ऑलराउंडर सबसे महंगा खिलाड़ी बन गया था, जब पीबीकेएस ने उसे 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 31 मार्च से शुरू हो रहा है।

सूत्रों ने यह भी पुष्टि की है कि विल जैक को छोड़कर मार्क वुड (लखनऊ), जोफ्रा आर्चर (मुंबई इंडियंस) और बेन स्टोक्स (चेन्नई सुपर किंग्स) सहित इंग्लैंड के अन्य सभी खिलाड़ी आईपीएल में हिस्सा लेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 3.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए जैक चोट के कारण बाहर हो गए हैं। आरसीबी पहले ही उनकी जगह माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल करने की घोषणा कर चुकी है।

आईपीएल 2023 में इंग्लैंड के खिलाड़ीः

सैम करैन (पंजाब किंग्स)

बेन स्टोक्स (चेन्नई सुपर किंग्स)

हैरी ब्रुक (सनराइजर्स हैदराबाद)

फिल सॉल्ट (दिल्ली कैपिटल्स)

रीस टॉपले (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

आदिल राशिद (सनराइजर्स हैदराबाद)

जो रूट (राजस्थान रॉयल्स)

लियाम लिविंगस्टोन (पंजाब किंग्स)

मोइन अली (चेन्नई सुपर किंग्स)

जोफ्रा आर्चर (मुंबई इंडियंस)

जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

डेविड विली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

मार्क वुड (लखनऊ सुपर) दिग्गज)।

 

Open in app