MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 27 रन से हराया, प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया एक और कदम

सूर्यकुमार यादव के शतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। 219 रनों का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 191 पर ही सिमट गई। गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा नाबाद 79 रन बनाए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: May 12, 2023 11:25 PM2023-05-12T23:25:43+5:302023-05-12T23:30:25+5:30

MI vs GT Mumbai Indians beat Gujarat by 27 run, take another step towards playoffs | MI vs GT: मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 27 रन से हराया, प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया एक और कदम

मुंबई ने गुजरात टाइटंस को हराया

googleNewsNext
Highlightsमुंबई ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हरायामुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए थेसूर्यकुमार ने 49 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए

Mumbai Indians vs Gujarat Titans IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का 57वां मैच मुंबई इंडियंस (MI)और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। सूर्यकुमार यादव के शतक की मदद से मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। 219 रनों का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 191 पर ही सिमट गई। गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा नाबाद 79 रन बनाए।

गुजरात की टीम ने अपना पहला विकेट साहा के रूप में गंवा दिया और उन्हें 2 रन के स्कोर पर आकाश मधवाल ने पगबाधा आउट कर दिया। 219 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। 26 रन के स्कोर पर गुजरात के तीन अहम विकेट गिर गए। 48 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस का चौथा विकेट गिरा है। विजय शंकर 14 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। मिलर और तेवतिया के आउट होते ही गुजरात की रही सही उम्मीदें भी खत्म हो गई।

इस मैच में आकर्षण का केंद्र सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी रही। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी गेंद पर छक्के से शतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने 49 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए। सूर्यकुमार ऐसे समय बल्लेबाजी करने आए थे जब राशिद खान अपनी लय में थे और मुंबई के दो विकेट अच्छी शुरुआत के बाद एक ही ओवर में गिर गए थे। सूर्या ने शुरुआत में थोड़ा संभल कर खेला लेकिन एक बार जब लय पकड़ी तब मैदान का कोई कोना नहीं था जहां सूर्यकुमार ने शॉट न मारे हों। उन्होंने इस पारी में 11 चौके और छह छक्के लगाए। यह उनका पहला आईपीएल शतक भी है। सूर्या के अलावा मुंबई के लिए ईशान किशन, विष्णु विनोद और रोहित शर्मा ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।

 मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा और इशान किशन ने पारी की शुरुआत की। गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए।  कप्तान रोहित शर्मा 18 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा के बाद इशान किशन आउट हुए। उन्होंने 20 गेंद पर 31 रन बनाए। दोनों खिलाड़ी एक ही ओवर में राशिद खान का शिकार बने। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 61 रन बनाए थे।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11- इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय

गुजरात टाइटंस - ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद।

Open in app