IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर की बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड हुए ईशान किशन, देखें वीडियो

अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी परफेक्ट यॉर्कर से ईशान किशन को बोल्ड करते हुए नजर आ रहे हैं।

By मनाली रस्तोगी | Published: April 21, 2022 01:48 PM2022-04-21T13:48:38+5:302022-04-21T13:50:30+5:30

IPL 2022 Arjun Tendulkar's scorching yorker cleans up Ishan Kishan watch video | IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर की बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड हुए ईशान किशन, देखें वीडियो

IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर की बेहतरीन यॉर्कर पर बोल्ड हुए ईशान किशन, देखें वीडियो

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के इस सीजन के लिए 30 लाख रुपये में खरीदा।आईपीएल 2022 की नीलामी में ईशान किशन सबसे महंगे बिके हैं।

मुंबई: दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी अपने पिता की तरह क्रिकेट में करियर बनाना चाहते हैं। इसी क्रम में वो अक्सर ही नेट प्रैक्टिस करते हुए देखे जाते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर अर्जुन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में ईशान किशन और अर्जुन तेंदुलकर को एकसाथ प्रैक्टिस करते हुए देखा जा सकता है। 

इस दौरान अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को एक खूबसूरत यॉर्कर के जरिए बोल्ड कर दिया। इस वीडियो को मुंबई इंडियंस के अलावा अर्जुन ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ईशान किशन अर्जुन की बेहतरीन यॉर्कर के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। ईशान इससे पहले अपना बल्ला जमीन पर लाते गेंद ने उनके स्टंप बिखेर दिए। मालूम हो, आईपीएल 2022 की नीलामी में ईशान किशन सबसे महंगे बिके हैं।

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। इस बार भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन तेंदुलकर इस आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं। यही नहीं, ये वीडियो देखने के बाद फैंस उन्हें मुंबई की प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग लगातार कर रहे हैं। 

Open in app