Martin Teaser Release Dhruva Sarja directed by ap arjun
फिल्म 'मार्टिन' का टीजर देख 'केजीएफ 2' और 'कांतारा' को जाएंगे भूल By संदीप दाहिमा | Published: February 24, 2023 03:37 PM2023-02-24T15:37:01+5:302023-02-24T15:39:51+5:30Next Next मार्टिन के साथ एक्शन एंटरटेनर फिल्म के लिए तैयार हो जाइए! एपी अर्जुन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक्शन राजकुमार ध्रुव सरजा नजर आयेंगे। वासवी एंटरप्राइजेज बैनर के तहत उदय के मेहता द्वारा निर्मित, भारत की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म की घोषणा बेंगलुरु के एक भव्य कार्यक्रम में टीजर लॉन्च के साथ की गई! इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस इवेंट में ध्रुव सरजा, अर्जुन सरजा, वैभवी शांडलिया, अन्वेश जैन, उदय मेहता और एपी अर्जुन उपस्थित थे। फर्स्ट लुक दिखाने के अलावा, मार्टिन की टीम ने मीडिया के साथ लंबी बातचीत की। इसके बाद उनके साथ जश्न भी मनाया गया। ध्रुवा सरजा ने एपी अर्जुन की फिल्म अधूरी से डेब्यू किया था और मार्टिन उनके पुनर्विलन को चिन्हित करता है। इस हाई ऑक्टन एक्शन को रवि वर्मा और राम लक्ष्मण द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है। इस फिल्म का म्यूजिक मनी शर्मा ने कम्पोज किया है जबकि सत्या हेगड़े ने सिनेमेटोग्राफी किया है। उदय के मेहता प्रोडक्शन, एपी अर्जुन द्वारा निर्देशित और ध्रुव सरजा, वैभवी शांडिल्य, अन्वेशी जैन अभिनीत बहुभाषी एक्शन गाथा मार्टिन कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।टॅग्स :साउथ सिनेमामूवी टीज़र रिलीजहिन्दी सिनेमा समाचारSouth CinemaMovie Teaserbollywood newsशेअर :