कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ः सीएम बोम्मई के नेतृत्व में चुनाव अभियान समिति का गठन, बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री करंदलाजे को सौंपी ये जिम्मेदारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 10, 2023 02:44 PM2023-03-10T14:44:09+5:302023-03-10T14:45:33+5:30

Karnataka Assembly Elections 2023: भाजपा ने ने लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाली केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया।

​​​​​​​Karnataka Assembly Elections 2023 Election campaign committee chairman CM Basavaraj Bommai BJP responsibility Union Minister Shobha Karandlaje | कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023ः सीएम बोम्मई के नेतृत्व में चुनाव अभियान समिति का गठन, बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री करंदलाजे को सौंपी ये जिम्मेदारी

कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। (file photo)

Highlightsअरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। दो प्रभावशाली जातियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में प्रदेश चुनाव अभियान समिति का गठन किया। पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को सौंपी है।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। पार्टी ने लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बोम्मई को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख और वोक्कालिगा समुदाय से आने वाली करंदलाजे को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त कर, दो प्रभावशाली जातियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को चुनाव अभियान समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। पार्टी ने कर्नाटक के अपने केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं को भी दोनों समितियों में सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। कर्नाटक में इस साल मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Web Title: ​​​​​​​Karnataka Assembly Elections 2023 Election campaign committee chairman CM Basavaraj Bommai BJP responsibility Union Minister Shobha Karandlaje

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे