स्वरा भास्कर-फहद अहमद की शादी में पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, नव जोड़े को दी बधाई

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: March 16, 2023 03:32 PM2023-03-16T15:32:41+5:302023-03-16T15:32:41+5:30

Next

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद ने कुछ दिनों पहले कोर्ट मैरिज की थी। वहीं अब दोनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे थे। (फोटो: इंस्टाग्राम)

अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर पर स्वरा और फहाद की शादी की तस्वीरें साझा की हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम)

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा- 'स्वरा भास्कर-फ़हद अहमद के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाओं के साथ मुबारकबाद!' (फोटो: ट्विटर)

पहली तस्वीरे में अखिलेश यादव, स्वरा भास्कर और फहद अहमद एक साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। (फोटो: ट्विटर)

दूसरी तस्वीर में अखिलेश यादव कुछ लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। तीसरी तस्वीर में अखिलेश यादव के साथ फहद अहमद, सीताराम येचुरी और अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। (फोटो: ट्विटर)