राशिफल 28 नवंबर 2022: पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल और जानें क्या कहते आपके सितारे आज

By रुस्तम राणा | Published: November 28, 2022 06:59 AM2022-11-28T06:59:21+5:302022-11-28T06:59:21+5:30

Next

Aaj Ka Rashifal 28 November 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष: आज कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से टफ कंपटीशन मिलेगा। लेकिन आप उन्हें मात देने में सफल होंगे। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

वृषभ: आज धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। किसी विद्वान लोगों से आज आपको ज्ञान प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा।

मिथुन: आज आपको अप्रत्याशित रूप से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गूढ़ विद्या की तरफ मन आकर्षित होगा। ऐसे कार्यों से बचें जिससे आपका मान-सम्मान घटे।  

कर्क: आज जीवनसाथी संग कोई जरूरी कार्य कर सकते हैं। कारोबार में फायदा होगा। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे जातकों को अभी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह: आज शत्रुओं से सावधान रहें। वे आज आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। सेहत का भी ध्यान रखें। खांसी जुकाम होने की संभावना है।

कन्या: आज प्रेम जीवन में साथी आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं।

तुला: आज आपकी खुशियां बढ़ेंगी। चल-अचल संपत्ति में बढोतरी हो सकती है। माता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक: आज आप ऊर्जावान रहेंगे। अपने कार्य को लेकर मन में उत्साह का भाव रहेगा। घर में छोटे भाई-बहनों से किसी प्रकार का मतभेत हो सकता है।

धनु: आज व्यापार में अधिक लाभ होगा। आप अपनी बातों से दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

मकर: आज मन शांत रहेगा। एकांत में किसी विषय के बारे में सोचेंगे। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। 

कुंभ: आज धन खर्च अधिक होगा, जिस पर आपका वश नहीं चल सकेगा। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। घर की जिम्मेदारियों को समझें।

मीन: आज कार्यक्षेत्र में लाभ की परिस्थतियां निर्मित होंगी। अवसरों का लाभ उठाएं। बड़े भाई से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त हो सकता है।