Tonsils Treatment: गले के टॉन्सिल कैसे ठीक करें, टॉन्सिल ठीक करने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपचार

By संदीप दाहिमा | Published: July 17, 2022 06:45 AM2022-07-17T06:45:21+5:302022-07-17T06:45:21+5:30

Next

गले में इन्फेक्शन की समस्या आम है, आयुर्वेद में रोग होने का कारण वात, पित्त कफ के असंतुलन को कहा गया है। जब शरीर में कफ और वात दूषित हो जाते हैं तब गले के संक्रमण की समस्या होती है। इसे दूर करने के कई घरेलू उपाय होते हैं, जिससे गले के इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं।

गले के इंफेक्शन की समस्या दूर करने के लिए शहद और काली मिर्च का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप आधा चम्मच शहद में काली मिर्च पाउडर मिला लें और इसका सेवन करें।

हल्दी का दूध गले के संक्रमण से निजात दिलाने के लिए एक अद्भुत घरेलू उपाय है। यह गले में खराश, सर्दी और यहां तक कि खांसी का इलाज करने के लिए भी असरदार है। यह सूजन और दर्द से भी राहत दिला सकता है। आयुर्वेद की दुनिया में यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है।

सेब का सिरका आपके गले के इंफेक्शन को दूर करने मददगार होता है। गर्म पानी में एक चम्मच सेब के सिरके को डालें और फिर इससे गरारा करें। इससे गला साफ हो जाता है और इंफेक्शन को दूरने में फायदेमंद होता है।

4-5 अंजीर को एक गिलास पानी में डालकर उबालें। पानी आधा रह जाए तो छानकर गर्म-गर्म ही पिएं। यह प्रयोग दिन में दो बार करने से निश्चित ही आराम मिलता है। अंजीर गले में खराश के घरेलू उपाय में उपयोग की जाती है।

अदरक वैसे तो हर मौसम में स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा बढ़ जाता है। गले का इंफेक्शन दूर करने के लिए अदरक का सेवन करना चाहिए। चाहें तो आप इसकी चाय या फिर खाने के साथ सेवन कर सकते हैं।

शरीर मे पानी की पूर्ति करने के लिए हर्बल चाय सबसे बेहतरीन है। दिन भर में अलग-अलग तरह की हर्बल चाय अपनी डाइट में शामिल करें। जिंजर टी, लेमन टी, तुलसी की चाय इत्यादि लेते रहें। यह आपके गले को आराम पहुंचाएगा और पानी की कमी भी नही होने देगा।